
नई दिल्ली। करीब एक हफ्ते के बाद पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी की रफ्तार में लगाम लगी है। वहीं डीजल के दाम में भी राहत दी गई है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। जबकि मंगलवार को देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी की गई थी। आज भी वही दाम देश के चारों महानगरों में लागू रहेंगे। आइए आपको भी बताते हैं कि आज पेट्रोल और डीजल की कीमत के कितने रुपए चुकाने होंगे...
पेट्रोल की कीमत में इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल की कीमत किसी तरह की कोई बदलाव नहीं किया गया है। आज देश के चारों महानगरों में मंगलवार वाले दाम ही लागू रहेंगे। आपको बता दें कि मंगलवार को पेट्रोल के दाम में 9 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया था। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 71.86, 73.92, 77.47 और 74.59 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। खास बात ये है कि पेट्रोल के दाम में 23 मई से अब तक करीब 70 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिल चुकी है। आने वाले दिनों में पेट्रोल के दाम में और भी इजाफा देखने को मिल सकता है।
डीजल के दाम में बढ़ोतरी
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार एक दिन की बढ़ोतरी के के बाद आज यानी बुधवार को डीजल की कीमत में एक बार फिर से स्थिरता देखने को मिली है। जिसके बाद आज मंगलवार वाले दाम ही देश के चारों महानगरों में लागू रहेंगे। आपको बता दें कि मंगलवार को डीजल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 66.69, 68.45, 69.88 और 70.50 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। आपको बता दें कि 27 मई और आज को छोड़ दिया जाए तो 23 मई से डीजल के दाम में लगातार इजाफा हो रहा है। जिसकी वजह से डीजल के दाम 23 मई से अब तक करीब 50 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ चुके हैं।
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्ट्री, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट, म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.