30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक साल में 60 विमानों को अपने बेड़े में शामिल करने जा रहा है स्पाइसजेट

वित्तवर्ष में अपनी क्षमता 80 फीसदी बढ़ाने की योजना जेट एयरवेज के 30 विमानों को भी किया जाएगा शामिल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 29 May 2019, 5:57 AM IST

Spicejet

एक साल में 60 विमानों को अपने बेड़े में शामिल करने जा रहा है स्पाइसजेट

नई दिल्ली। सस्ती विमानन सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी, स्पाइसजेट ने मौजूदा वित्तवर्ष में अपनी क्षमता 80 फीसदी बढ़ाने की योजना बनाई है। स्पाइसजेट के मुख्य वित्त अधिकारी ( सीएफओ ) किरण कोटेश्वर ने आईएएनएस से कहा कि योजना के मुताबिक विमानन कंपनी बेड़े में 60 विमानों को शामिल करेगी, जिसमें हाल में बंद हुई जेट एयरवेज के 30 विमान शामिल हैं।

यह भी पढ़ेंः-क्रैश टेस्ट में फेल हुई जीप की ये धाकड़ कार, रेटिंग स्टार जानकर कभी नहीं खरीदेंगे

कोटेश्वर ने कहा, "हमारी योजना अपनी कुल क्षमता में इस वित्त वर्ष के दौरान 80 प्रतिशत वृद्धि करने की है।" उन्होंने कहा, "हमने जेट एयरवेज को लीज पर विमान मुहैया कराने वालों से पहले ही 22 विमान लेकर शामिल कर चुके हैं। हम उनसे अगले 10-15 दिनों में आठ अतिरिक्त विमान लेने वाले हैं।"

यह भी पढ़ेंः-सावधानी से खरीदें पुरानी बाइक, नहीं तो हो सकता है नुकसान

जेट को पट्टे पर विमान देने वालों के अलावा स्पाइसजेट अपनी योजना के मुताबिक अतिरिक्त 30 विमान बेड़े में शामिल करेगी। कोटेश्वर के अनुसार, विमानन कंपनी खड़ी की गई 13 बोइंग 737 मैक्स विमानों को सेवा में शामिल करना चाहती है, क्योंकि इन विमानों पर से वैश्विक प्रतिबंध हटा लिया गया है।

यह भी पढ़ेंः-Oppo Reno और Reno 10x Zoom भारत में हुए लॉन्च, जानें कीमत

विमान टिकट की कीमतों के सवाल पर सीएफओ ने कहा कि किराए जल्द सामने आ जाएंगे, क्योंकि उद्योग अधिक यात्रियों को आकर्षित करेगा और अप्रैल 2019 में यातायात में गिरावट एक अल्पकालिक रुझान है। उल्लेखनीय है कि भारत का मासिक हवाई यात्री यातायात में वर्ष दर वर्ष आधार पर अप्रैल में पिछले छह सालों में पहली बार गिरावट आई है। पिछले 50 महीनों के दौरान यात्री यातायात वृद्धि दर दोहरे अंकों में थी।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.