31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावधानी से खरीदें पुरानी बाइक, नहीं तो हो सकता है नुकसान

पुरानी बाइक खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें पुरानी बाइक के होते हैं अपने फायदे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 28 May 2019, 5:48 PM IST

used bikes

सावधानी से खरीदें पुरानी बाइक, नहीं तो हो सकता है नुकसान

नई दिल्ली: आज के जमाने में मोटरसाइकिल या कार कोई शौक नहीं बल्कि जरूरत बन चुके हैं लेकिन आज भी कई लोग ऐसे जो पैसे की कमी के चलते बाइक भी नहीं खरीद पाते। ऐसे लोग अपनी जरूरत के लिए पुरानी बाइक की तरफ रूख करते हैं। लेकिन अक्सर देखा गया है कि पैसे बचाने के लिए लोग पुरानी बाइक का ऑप्शन चुनते हैं । पैसा बचाने के लिए खरीदी गई ऐसी बाइक्स अक्सर घाटे का सौदा साबित होती है। लेकिन अगर थोड़ी सावधानी के साथ बाइक्स खरीदी जाएं तो आपको फायदा हो सकता है और 2-3 साल तक आराम से आप इस मोटरसाइकिल से निकाल सकते हैं। आइये आपको बताते हैं कि पुरानी बाइक खरीदने के फायदे और नुकसान-

बंद हो सकती है Hero Karizma, अप्रैल में नहीं बिकी 1 भी मोटरसाइकिल

लगातार होते हैं पैसे खर्च-

पुरानी बाइक लेने के बाद भी उसकी मेंटेनेंस कम नहीं होती और लगातार बाइक खर्चा मांगती है। जैसे कभी क्लच का काम, चैनसेट का काम, टायर्स की दिक्कत या बैटरी की दिक्कत और कई बार सस्पेंशन में दिक्कत होने लगती है। यानि आप ये मान कर चलिए कि ये छोटे मोटे खर्चे लगातार आपका पीछा नहीं छोड़ते। इसलिए पुरानी बाइक खरीदने से बचना चाहिए ।

खेलो पत्रिका flash bag NaMo9 contest और जीतें आकर्षक इनाम

नहीं मिलते कई फीचर्स-

आजकल सभी बाइक्स में सेफ्टी को लेकर कई फीचर्स शामिल किये जा रहे हैं जो अब आपको पुरानी बाइक में देखने को नहीं मिलेंगे।

इंश्योरेंस पर नहीं होता खर्च-

पुरानी बाइक्स में आपको सस्ता इंश्योरेंस मिल जायेगा। अगर आपको थोड़े समय के लिए ही बाइक चाहिए तो पुरानी बाइक आपके लिए सही है। पहली बार बाइक चलाना सीख रहे लोगों के लिए भी पुरानी बाइक खरीदना फायदेमंद हो सकते हैं क्योकिं अगर कुछ नुकसान भी हुआ तो ज्यादा दुख नहीं होगा।

जून में तहलका मचाएंगी य़े कारें, लंबे समय से हो रहा है इंतजार, देखें तस्वीरें

जान- पहचान वाले से ही पुरानी बाइक लें या किसी ऑथेंटिक वेबसाइट से बाइक खरीदें। खरीदने से पहले बाइक की पूरी हिस्ट्री चेक कर लें, सभी डाक्यूमेंट्स को ध्यान से जांच परख लें।