मथुरा

मथुरा में AI से जुड़ा गंभीर मामला…सीएम योगी के साथ बनाया फर्जी फोटो, सोशल मीडिया पर किया वायरल

सोशल मीडिया में अपना प्रभाव दिखाने के लिए लोग तरह तरह के तरीके अपना रहे हैं, ऐसा ही एक मामला मथुसा से आया है जहां आरोपी ने प्रभावशाली व्यक्तियों के सीएम के साथ मीटिंग की फोटो में अपना फोटो AI से जोड़ लिया

2 min read
Apr 08, 2026
फ़ोटो सोर्स: सोशल मीडिया, AI से बनाया गया फोटो

मथुरा जिले में साइबर ठगी का एक गंभीर और हाईटेक मामला सामने आया है, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की छवि का दुरुपयोग करते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के माध्यम से फर्जी फोटो तैयार कर सोशल मीडिया पर प्रचारित किए जाने का आरोप है। इस संबंध में वादी मदन गोपाल की तहरीर पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एफआईआर के अनुसार मामला 08 अप्रैल 2026 को थाना हाईवे में पंजीकृत किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 318(4), 319 तथा आईटी एक्ट 2008 की धारा 66C और 66D के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की है।

ये भी पढ़ें

अखिलेश यादव पर फिर बरसे केशव प्रसाद मौर्य, बोले- समाजवादी पार्टी की 2047 तक सत्ता में एंट्री नामुमकिन

प्रभावशाली व्यक्तियों की सीएम के साथ तस्वीर में आरोपी ने अपना फोटो जोड़ा

वादी मदन गोपाल ने आरोप लगाया है कि आजतक चैनल की ID का इस्तेमाल करते हुए किसी मनीषा ठाकुर पत्रकार ने ऑनलाइन माध्यम से धोखाधड़ी करते हुए प्रभावशाली व्यक्तियों के नाम और पहचान का दुरुपयोग किया गया। प्रकरण में ब्रजवासी मिठाई वाला ग्रुप के मालिक राजीव अग्रवाल एवं पुलकित अग्रवाल मुख्यमंत्री योगी से लखनऊ भेंट करने गए थे जिनका फोटो सरकारी बेबसाईट पर प्रसारित हुआ उसमे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का दुरुपयोग करते हुए मनीषा ठाकुर ने आजतक चैनल की ID के साथ अपना फोटो जोड़ दिया और उसको सोसल मीडिया पर प्रसारित कर दिया ताकि लोगों में विश्वास पैदा कर उन्हें ठगी का शिकार बनाया जा सके।

BNS की धाराओं में गंभीर मामला दर्ज

पुलिस के अनुसार मामले में नामजद अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान, लोकेशन और डिजिटल ट्रांजैक्शन की जांच साइबर तकनीकी टीम द्वारा की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि “यह मामला साइबर फ्रॉड के साथ-साथ एआई तकनीक के दुरुपयोग से जुड़ा हुआ है। सभी आरोपियों की भूमिका की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी फोटो या संदेश की सत्यता जांचे बिना विश्वास न करें और किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या ओटीपी साझा करने से बचें।

ये भी पढ़ें

अतीक की तरह ठोकेंगे: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को फोन पर धमकी, किया गया अभद्र भाषा का इस्तेमाल

Updated on:
08 Apr 2026 09:54 pm
Published on:
08 Apr 2026 09:52 pm
Also Read
View All