मथुरा

राजस्‍थान के बाद ब्रज क्षेत्र की आठ सीटों पर माहौल बनाएंगे अमित शाह, मथुरा में हेमामालिनी के पक्ष में भरेंगे हुंकार

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में मथुरा लोकसभा सीट पर मतदान होना है। इसको लेकर शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मथुरा में भाजपा उम्मीदवार हेमा मालिनी जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां ये ब्रज क्षेत्र की आठ लोकसभा सीटों पर बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाएंगे। इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
3 min read
• •
Updated: 20 Apr 2024, 12:30 PM IST
Amit Shah public meeting in Mathura

Amit Shah public meeting in Mathura: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को मथुरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। वह भाजपा उम्मीदवार हेमामालिनी के समर्थन में वोट की अपील करेंगे। इसके साथ ही ब्रज क्षेत्र की आठ लोकसभा सीटों पर बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाएंगे। शनिवार को छटीकरा स्थित प्रियकांत जू मंदिर के मैदान में उनकी जनसभा है। यहां भाजपा ने दो लाख लोगों की भीड़ जुटाने का टारगेट रखा है।

दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 के तहत दूसरे चरण के तहत अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा में 26 अप्रैल को मतदान होना है। माना जा रहा है कि मथुरा में जनसभा से अमित शाह ब्रज क्षेत्र की आठ सीटों यानी आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, एटा, हाथरस, और कासगंज लोकसभा सीटों के लिए भी बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाएंगे।

पश्चिमी यूपी को हिन्दुत्व का संदेश देंगे अमित शाह

भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय ने बताया कि अमित शाह के आगमन की सभी तैयारी पूरी हो गई हैं। जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया कि सभी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ता जनसभा को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि आगरा सहित आसपास के जिलों से भीड़ लाने के लिए बसों का इंतजाम किया गया है। कहा जा रहा है कि अमित शाह पश्चिम की सभी सीटों को यहां से हिंदुत्व का संदेश देने के लिहाज से आ रहे हैं।

अमित शाह के आगमन को देखते हुए जनसभा स्थल को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया है। इसके 5 किलोमीटर का दायर नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पत्र भेजा, जिसमें उल्लेख किया है कि अमित शाह को विभिन्न आतंकवादी समूहों, नक्सलवादी समूहों एवं अन्य देश विरोधी शक्तियों से भय संभावित है। इसके अतिरिक्त विभिन्न राजनीतिक विरोधियों द्वारा उनके कार्यक्रम को गुब्बारे, पतंग, ड्रोन आदि के द्वारा बाधित किए जाने की संभावना से मना नहीं किया जा सकता है। इस पत्र के आधार पर सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है।

अमित शाह का ये रहेगा मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

दोपहर 2:15 बजे कोटा, राजस्थान से मथुरा के लिए प्रस्थान।
शाम 4:05 बजे प्रियकांत जू मंदिर मैदान पर बने हेलिपैड पर आगमन।
शाम 4:10 बजे प्रियकांत जू मंदिर मैदान पर आगमन।
शाम 4:15 बजे प्रियकांत जू मंदिर मैदान पर बने जनसभा मंच पर आगमन।
शाम 5:25 बजे मंच से रवानगी।
शाम 5:35 बजे हेलिपैड से आगरा के लिए रवानगी।

मथुरा में आज रूट डायवर्ट रहेगा

अमित शाह के आगमन को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान लागू किया है। शनिवार सुबह 10 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। एसपी ट्रैफिक देवेश कुमार शर्मा ने बताया कि सौ शैय्या से वृंदावन की ओर (रैली में आने वाले वाहनों को छोड़कर) सभी प्रकार के चार पहिया, भारी एवं कमर्शियल वाहन प्रतिबंधित रहेगें। छटीकरा से वृंदावन के बीच भी यही व्यवस्था लागू रहेगी।

वृंदावन से छटीकरा एनएच-19 को जाने वाले वाहन नंदनवन कट से सुनरख तिराहा प्रेम मंदिर के पीछे से छः शिखर मंदिर तिराहा, रामताल चौराहा और जैंत गांव कट से होते हुए एनएच-19 को जाएंगे। हरियाणा तथा दिल्ली की ओर से एनएच-19 होते हुए वृंदावन आने वाले वाहन जैंत गांव कट से रामताल चौराहा होते हुए आएंगे। गोवर्धन से राल तिराहा होते हुए वृंदावन जाने वाले वाहन राल तिराह से जैत गांव कट से रामताल चौराहा से छः शिखर होते हुए जाएंगे।

मथुरा शहर की ओर से राल तिराहा होते हुए गोवर्धन/बरसाना जाने वाले वाहन छटीकरा ओवर ब्रिज से होते हुए छाता होकर गोवर्धन एवं बरसाना जाएंगे। दिल्ली, पलवल, कोसीकलां व छाता की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहन (रैली में आने वाले वाहनों को छोड़कर) वृंदावन, गोवर्धन जाने वाले नेत्र चिकित्सालय से छटीकरा अंडरपास की ओर प्रतिबंधित रहेंगे। राया, महावन, बलदेव की ओर से आने वाले वाहन गोकुल बैराज से टाउनशिप से एनएच-19 होते हुए छटीकरा अंडरपास से कार्यक्रम स्थल जा सकेंगे।

Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला