
PM Narendra Modi in Amroha: प्रधानमंत्री ने सभी को राम-राम से अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र का सबसे बड़ा दिन है। उन्होंने कहा कि संविधान से मिले इस अधिकार का प्रयोग जरूर करें। पीएम ने पहली बार मतदान करने वालों ने वोट देने की अपील की है। ढोलक को अमरोहा की पहचान बताया। कहा कि भाजपा सरकार ने अमरोहा की ढोलक को जीआई टैग देकर नई पहचान दिलाई। कहा कि अमरोहा कोई साधारण जगह नहीं है। मां गंगा के तट पर स्थित यह धरती भगवान श्री कृष्ण के श्री चरणों की साक्षी रही है। यह धरती राजा गजसिंह और ठाकुर जयराम जी जैसे वीरों की भूमि है।
पीएम ने कहा "अमरोहा केवल ढोलक ही नहीं, देश का डंका भी बजाता है। क्रिकेट वर्ल्ड कप में भाई मोहम्मद शमी ने जो कमाल किया, वो पूरी दुनिया ने देखा है। खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए केंद्र सरकार ने उन्हें अर्जुन अवार्ड दिया है। योगी सरकार यहां स्टेडिमय बना रही है। अमरोहा में सिर्फ एक ही थाप, कमल की छाप सुनाई दे रही है। क्रिकेट में मोहम्मद शमी का जलवा सभी ने देखा है। भाजपा सरकार ने शमी को अर्जुन पुरस्कार दिया है।"
पीएम ने कहा "योगी सरकार स्थानीय युवाओं के लिए स्टेडियम तैयार करवा रही है। यह चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है। भाजपा गांव और गरीब के बड़े लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है। गठबंधन के चलते सबसे बड़ा नुकसान अमरोहा और पश्चिम जिलों को हुआ है।" पीएम मोदी ने आगे कहा "गठबंधन के लोगों के कारण अमरोहा और पश्चिमी यूपी जैसे क्षेत्रों को कई तरह से नुकसान उठाना पड़ा है। यह इलाका दिल्ली और एनसीआर के इतने करीब लेकिन इसका फायदा अमरोहा को मिलना चाहिए था। वह पहले की सरकारों में नहीं मिला।"
पीएम ने कहा "भाजपा सरकार देश में टेक्सटाइल इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए टेक्सटाइल पार्क बना रही है। इसका लाभ भी अमरोहा के गारमेंट उद्योग को मिलेगा। इससे ज्यादा से ज्यादा रोजगार पैदा होंगे। भाजपा सरकार की पीएम विश्वकर्मा योजना और मुद्रा योजना का लाभ भी यहां के साथियों को हो रहा है। मोदी सरकार के पिछले 10 वर्षों में जो हुआ है, वो तो अभी केवल एक ट्रेलर है। अभी तो हमें UP और देश को बहुत आगे लेकर जाना है।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज पहले चरण का मतदान हो रहा है। ये लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव का बहुत बड़ा दिन है। मेरा सभी मतदाताओं से अनुरोध है कि संविधान से मिले इस अधिकार का उपयोग जरूर करें। और विशेषकर मैं अपने युवाओं से आग्रह करूंगा, जो पहली बार वोट डालने जा रहे हैं कि वे ऐसा मौका जाने न दें, वो अवश्य वोट करें।
उन्होंने कहा कि भाजपा गांव गरीब के बड़े लक्षण के साथ आगे बढ़ रहा है। योगी के नेतृत्व में अमरोहा और गजरौला से रेलवे स्टेशनों को विकसित किया जा रहा है। गंगा एक्सप्रेस वे तैयार किया जा रहा है। इसका लाभ अमरोहा के उद्योगों और लोगो को हो रहा है। अमरोहा में भाजपा सरकार नए पार्क विकसित कर रही है। उन्होंने कहा कि हमें देश और यूपी को बहुत आगे लेकर जाना है। पहले कि सरकारों ने सिर्फ धोखा दिया। भाजपा बड़े विजन और लक्ष्य के साथ देश को आगे बढ़ा रही है। इंडी सरकार में यूपी की पहचान पिछड़े प्रदेश में होती है।
Updated on:
19 Apr 2024 11:23 am
Published on:
19 Apr 2024 11:16 am
बड़ी खबरें
View Allअमरोहा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
