PM Modi in Amroha: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के मतदान के बीच पीएम मोदी ने यूपी के अमरोहा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मंच पर उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। मंच से लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा "दो शहजादों की शूटिंग चल रही है, जनता इन्हें नकार चुकी है। कांग्रेस के शहजादे कहते हैं कि समुद्र के नीचे पूजा करने योग्य कुछ है ही नहीं। हमारी हजारों सालों की आस्था और भक्ति को ये लोग सिर्फ वोटबैंक के लिए खारिज कर रहे हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश में अपने आप को यदुवंशी कहने वाले नेताओं से मैं पूछना चाहता हूं कि आप भगवान श्रीकृष्ण और द्वारिका का अपमान करने वालों के साथ कैसे समझौता कर सकते हो?"