मथुरा

मथुरा: किसानों ने घेरा कलेक्ट्रेट, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

भारतीय किसान यूनियपन के बैनर तले बड़ी संख्या में किसान सड़कों पर निकले।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Jul 2018, 8:15 PM IST
BKU Worker Protest
मथुरा में किसानों का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

मथुरा। भारतीय किसान यूनियन के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष राजकुमार तौमर के नेतृत्व में मथुरा पहुंचे किसानों ने कलेक्ट्रेट परिसर की घेरेबंदी कर प्रदर्शन किया। किसान पैदल मार्च निकालकर डीएम कार्यालय पहुंचे औऱ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का ज्ञापन मजिस्ट्रेट डॉ. बसंत अग्रवाल को सौंपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष तौमर ने किसानों की समस्याओं के निस्तारण की मांग की, जिनमें धान रोपाई के दौरान नहरों में पानी की कमी औऱ तहसीलों में पनपते भ्रष्टाचार की समस्या प्रमुख थी।

पुलिस ने की रोकने की कोशिश

कई गावों के किसान बड़ी संख्या में बसों और टैक्टरों से मथुरा पहुंचे। सुऱक्षा कारणों के मद्देनजर मथुरा पुलिस ने उन्हें कलेक्ट्रेट के रास्ते में कई स्थानों पर रोकने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा किसानों को रोकने की लाखों कोशिशों के बावजूद किसानों ने बिना किसी यातायात साधन के ही आगे बढ़ने का निर्णय लिया और मथुरा में पैदल मार्च निकालते हुए डीएम कार्यालय जा पहुंचे।

समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन

किसान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष राजकुमार तौमर के मुताबिक, किसानों के समक्ष आने वाली समस्याएं ज्यों की त्यों हैं, इन्हें न तो अफसर गंभीरता से लेते हैं और न ही कर्मचारी अपना ध्यान केंद्रित करते हैं। उन्होंने साफ सफाई की समस्या को लेकर भी अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। वहीं अधीक्षण अभियंता का कहना है कि जल्द से जल्द किसानों की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला