2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी सरकार के मंत्री ने श्रमिकों के हितों को लेकर कही बड़ी बात, देखें वीडियो

श्रम योजना के लाभार्थियों को चेक बांटने आए श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 10 Jul 2018, 2:57 PM IST

Swami Prasad Maurya

योगी सरकार के मंत्री ने श्रमिकों के हितों को लेकर कही बड़ी बात, देखें वीडियो

फिरोजाबाद। योगी सरकार में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य सुहागनगरी पहुंचे। उन्होंने श्रम योजना के लाभार्थियों को चेक बांटे और सपा व बसपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में श्रम विभाग को बहुत छोटा विभाग माना जाता था लेकिन भाजपा सरकार में वही विभाग महत्वपूूर्ण विभाग बन गया है। इस योजना का लाभ श्रमिकों को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें- तीन तलाक के बाद निकाह हलाला के विरोध में मुस्लिम महिलाओं ने उठाई आवाज, सरकार से कानून बनाने की मांग

भाजपा सरकार में आ रहा बदलाव

श्रम मंत्री ने कहा कि भाजपा का कार्यकाल बदलाव और विकास का कार्यकाल बना है। पहले जिन मंत्रालयों को अनदेखा कर दिया जाता था एवं उनकी योजनाओं और विकास की कोई सुध नहीं लेता था आज उन सभी मंत्रालयों में कार्य भी हो रहा है और योजनाएं भी अमल में लाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से पहले श्रम विभाग सिर्फ नाम का विभाग था। सपा सरकार के कार्यकाल में यह विभाग सिर्फ साइकिल वितरण करने का ही कार्य किया करता था।

यह भी पढ़ें- अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर एक की मौत, एक घायल

पात्रों को नहीं दलालों को मिलती थीं साइकिलें

मौर्या ने आगे कहा कि साइकिलों का वितरण भी आम लोगों को नहीं बल्कि सपा के नेताओं की मेहरबानी से पार्टी के ही कार्यकर्ताओं के परिजनों और दलालों को ही साइकिलें मिलती थीं। भाजपा कार्यकाल में श्रम विभाग का महत्व बढ़ा है। यहां अब योजनाएं भी अमल में लाई जा रही हैं और लाभार्थियों को लाभ भी मिल रहा है। प्रदेश मंत्री मौर्या ने केंद्र और प्रदेश सरकार के कामकाज की सराहना की। उन्होंने कहा कि कहा की मौजूदा सरकार सबका विकास कर रही है और हर वर्ग को साथ लेकर चल रही है।

यह भी पढ़ें- Big News युवती के मुंह पर कालिख पोत बाजार में घुमाया, चप्पलों से की पिटाई