2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर एक की मौत, एक घायल

हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने बरसाना गोवर्धन मार्ग को जाम कर दिया।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 9 Jul 2018, 8:04 PM IST

Car Accident

अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर एक की मौत, एक घायल

मथुरा। थाना गोवर्धन क्षेत्र के बरसाना गोवर्धन मार्ग एक अनियंत्रित ट्रक ने अपने आगे चल रहे बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने बरसाना गोवर्धन मार्ग को जाम कर दिया। हादसे के बाद हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- अब सड़कों पर नहीं भटकेंगी गाय, बनेंगे संरक्षण केंद्र

ये है मामला

थाना गोवर्धन क्षेत्र के बरसाना-गोवर्धन मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। गोवर्धन की तरफ से बरसाना की तरफ जा रहे अनियंत्रित ट्रक संख्या RJ-05,GB-0615 ने अपने आगे चल रहे बाइक सवारों को रौंद दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार महिला भूमा पत्नी डब्बू उम्र करीब 20 वर्ष निवासी जुल्हेदी की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि युवक सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर मृतका भूमा के परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। जहां गुस्साए ग्रामीणों ने गोवर्धन बरसाना मार्ग पर जाम लगा लगा दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक संख्या RJ-05,GB-0615 को अपने कब्जे में लेकर ट्रक चालक नहार निवासी भूतेश्वर को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें- Big News युवती के मुंह पर कालिख पोत बाजार में घुमाया, चप्पलों से की पिटाई

हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने लगभग एक घंटे तक गोवर्धन बरसाना मार्ग पर जाम लगाए रखा। मृतका के परिजन को पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर बमुश्किल जाम खुलवाया। मृतका भूमा के परिजनों ने ट्रक चालक के खिलाफ थाना गोवर्धन में मुकदमा पंजीकृत कराया है।

तहरीर के आधार पर कार्रवाई

क्षेत्राधिकारी गोवर्धन जगदीश कालीरामन ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि एक्सीडेंट में एक महिला की मौत हो गयी है और एक युवक घायल हो गया है। युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है मृतका के परिजन तहरीर में जो भी लिखकर देंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश