2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर में ट्रेन से रिवॉल्वर का पार्सल चोरी करने वाले पुलिस ने दबोचे

चोरी की गईं रिवॉल्वर की कीमत 80 हजार रुपए है, चोर इन्हें बाजार में दोगुने दाम पर बेचते थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शाहजहांपुर

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 10 Jul 2018, 7:29 PM IST

Arrest

जयपुर में ट्रेन से रिवॉल्वर का पार्सल चोरी करने वाले पुलिस ने दबोचे

शाहजहांपुर। जयपुर आरपीएफ ने जयपुर से ट्रेन में रखे रिवॉल्वर के पार्सल को चोरी करने वाले चोरों को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ टीम ने पहले लखनऊ से एक चोर को गिरफ्तार किया, उसकी निशानदेही पर आरपीएफ ने दो चोरोंं को शाहजहांपुर से गिरफ्तार किया है, जिनके पास से चार रिवॉल्वर बरामद कर ली गई हैं। एक रिवॉल्वर की कीमत करीब 80 हजार रूपए है। चोरी की रिवॉल्वर दोगुनी कीमत में बेची जा रही थीं। फिलहाल पुलिस अभी दो और फरार साथियों की तलाश में जुटी है। पकड़े गए तीनों चोरों को जयपुर आरपीएफ अपने साथ ले गई।

क्या है मामला

जयपुर से आई आरपीएफ टीम के इंस्पेक्टर नानूराम ने बताया कि कानपुर आर्म्स फैक्ट्री में बनने वालीं चार रिवॉल्वर कानपुर की नवभारत आर्म्स कंपनी के डीलर ने बुक कराकर जयपुर भेजी थीं। बीती चार जुलाई को जयपुर में हिसार से इंदौर भेजने के लिए डीलर ने हिसार जयपुर पैसेंजर से चार रिवॉल्वर पार्सल के जरिए भेजीं। चोरों ने रात में ट्रेन से ही रिवॉल्वर का पूरा पार्सल चोरी कर लिया। जिसके बाद जयपुर थाने पर इसका मुकदमा दर्ज किया गया है। चोरों को पकड़ने के लिये अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय किया, जिसके बाद सूचना मिली कि ये एक बड़ा गिरोह है। इंस्पेक्टर के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर रेयान नाम के चोर को लखनऊ से गिरफ्तार किया। उसके बाद जब रेयान से पूछताछ की तो रिवॉल्वर चुराने वाले गैंग के दूसरे सदस्यों के बारे में जानकारी मिली। पकड़े गए चोर रेयान की निशानदेही पर शाहजहांपुर से दो चोरोंं को गिरफ्तार किया। शाहजहांपुर से गिरफ्तार चोर सलीम निवासी ककरा और नईम निवासी ककरा थाना सदर बाजार को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो सलीम के पास से चोरी के रिवॉल्वर बरामद हो गए। इस गैंग के अभी दो सदस्य फरार हैं जिनकी तलाश जयपुर आरपीएफ कर रही है। फिलहाल पकड़े गए तीनों चोरों को आरपीएफ टीम अपने साथ जयपुर ले गई है।

बड़ी खबरें

View All

शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश