मथुरा

भाजपा नेता के भतीजे ने बीच सड़क पर रोडवेज बस परिचालक को पीटा, थाने में मांगनी पड़ी माफी

यात्रियों का पड़ला भारी होने के कारण भाजपा नेता ने अपनी गलती मान ली और माफी मांगी।
2 min read
• •
Updated: 18 Jun 2018, 4:35 PM IST
BJP Leader
भाजपा नेता के भतीजे ने बीच सड़क पर रोडवेज बस परिचालक को पीटा, थाने में मांगनी पड़ी माफी

मथुरा। फरह क्षेत्र में बीजेपी नेता के भाई और भतीजे की गुंडई देखने को मिली। बीजेपी नेता के भाई और भतीजे ने बस चालक और परिचालक की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट की वजह जाम में फंसी बस और बीजेपी नेता की गाड़ी को बस द्वारा हल्की सी खरोंच आना बताई जा रहा है।

ये है मामला
जानकारी के मुताबिक रविवार को ईदगाह डिपो की बस संख्या UP- 85 ,AT- 58 11 मथुरा से आगरा की तरफ सवारियां लेकर जा रही थी जैसे ही फरह चौराहे पर पहुंची वहां सड़क का कार्य चलने के कारण रास्ता सकरा हो गया और काफी लंबा जाम लगा हुआ था। बस के पीछे बीजेपी नेता अनिल चौधरी के भाई और भतीजे की गाड़ी थी वह भी आगरा जा रहे थे। इन लोगों ने जैसे ही बस को ओवरटेक किया, इनकी कार बस में जा कर हल्की सी टकरा गई और इतने में ही बीजेपी नेता के भाई और भतीजे आग बबूला हो गए और परिचालक के ऊपर अपनी गलती थोपते हुए रोडवेज कर्मी हरविंद्र सिंह की जमकर मजा मत कर दी। और जब चालक उसे बचाने आया तो बीजेपी नेता के भतीजे और भाई की दबंगई के सामने उसको भी अपने घुटने टेकने पड़े और उसे भी उन लोगों ने मारा और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गंदी गंदी गालियां दीं।

भाजपा नेता को मांगनी पड़ी माफी

बस में बैठे किसी यात्री ने इस मामले का वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। मामला थाने तक पहुंचा और पीड़ित बस परिचालक ने बीजेपी नेता के भाई और भतीजे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। बताया यह भी गया है कि घटना के बाद स्थानीय बीजेपी नेताओं का जमघट थाने पर लगने लगा और पुलिस पर दबाव बनाया जा रहा था कि मुकदमा दर्ज नहीं किया जाए लेकिन यात्रियों का पड़ला भारी होने के कारण भाजपा नेता ने अपनी गलती मान ली और उनसे माफी मांगी। मामला भाजपा नेता से जुड़ा होने के कारण पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला