
भाजपा विधायक का अपनी ही पार्टी के पदाधिकारियों ने फूंका पुतला, देखें वीडियो
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में अभी तक समाजवादी पार्टी के अंदर फूट पड़ी थी लेकिन अब सामाजिक समरसता का पाठ पढ़ाने वाली भाजपा भी इस लिस्ट में शामिल हो गई है। भाजपा के विधायक ने ही पार्टी की फजीहत करा दी। जमीन पर कब्जा करने के मामले को लेकर विधायक ने पूर्व जिलाध्यक्ष के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। इससे नाराज पार्टी पदाधिकारियों और ब्राह्मण समाज के लोगों ने विधायक का पुतला दहन कर दिया।
रैली निकाल फूंका पुतला
फ़िरोज़ाबाद में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा व भाजपा युवा व हिन्दू संगठन के नेताओं द्वारा शिकोहाबाद भाजपा विधायक मुकेश वर्मा के विरोध में जलेसर रोड पर रैली निकाल पुतला फूंक दिया। निवर्तमान जिला अध्यक्ष अरविंद पचौरी पर फर्जी मुकदमा लिखाने के विरोध में भाजपा विधायक मुर्दाबाद के नारे लगाए। जमीन को लेकर कोई पुराना विवाद चला आ रहा है।
यह भी पढ़ें- यहां उठी बाबा रामदेव पर डाक टिकट जारी करने की मांग
ये बोले पदाधिकारी
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, भाजपा युवा और हिंदू ही आगे के कार्यकर्ताओं ने आज भाजपा विधायक के मुकेश वर्मा का पुतला फूंका और जमकर विधायक मुर्दाबाद के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर विधायक होकर इस तरह का बर्ताव होगा तो आगे भाजपा की सरकार आना बहुत मुश्किल है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि हमने पहले ही कहा था कि दूसरी जगह से नेताओं को मत बुलाओ लेकिन इस पार्टी ने नहीं मानी और बसपा से मुकेश वर्मा को इस पार्टी में शामिल करके शिकोहाबाद से विधायक की टिकट दे दी। ऐसा ही चलता रहा तो आने वाला चुनाव इस पार्टी को भारी पड़ सकता है जो मूल वोटर है वही पार्टी से नाराज है और कार्यकर्ताओं ने हिदायत दी है कि जल्द से जल्द फर्जी मुकदमा वापस नहीं किया गया तो मजबूरन उन्हें आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा।
Published on:
18 Jun 2018, 4:06 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.