2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बंगाल : पुरुलिया में मृत पाए गए भाजपा कार्यकर्ता ने की थी आत्‍महत्‍या, पोस्टमॉर्टम से हुआ खुलासा

पुरुलिया में भाजपा कार्यकर्ता दुलाल कुमार की हुई मौत का पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गया है। बता दें कि शनिवार की सुबह हाईटेंशन पोल से लटका मिला था शव।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 3 Jun 2018, 8:56 PM IST

suicide

बंगाल : पुरुलिया में मृत पाए गए भाजपा कार्यकर्ता ने की थी आत्‍महत्‍या, पोस्टमॉर्टम से हुआ खुलासा

पुरुलिया : पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में एक भाजपा कार्यकर्ता की मौत हो गई थी। इस पर भाजपा ने तूफान खड़ा कर दिया था और पार्टी के दिग्‍गज नेता तक ने तृणमूल कांग्रेस पर उसकी हत्‍या करने का आरोप लगाया था। अब उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि शनिवार की सुबह हाईटेंशन पोल से लटके मिले 30 वर्षीय दुलाल कुमार ने आत्‍महत्‍या की थी।

दम घुटने से हुई है मौत
पुरुलिया के एसपी आकाश मघारिया ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के अनुसार, दुलाल कुमार की मौत फंदे पर लटकने की वजह से दम घुटने के कारण हुई है। इसका सीधा मतलब यह हुआ कि दुलाल कुमार ने खुदकुशी की थी। हम उचित कार्रवाई कर रहे हैं। इससे तीन दिन पहले त्रिलोचन महतो की मौत के मामले में भी जांच सही दिशा में जा रही है।

पुरुलिया में चार दिनों 2 भाजपा कार्यकर्ता की मौत
बता दें कि पिछले चार दिनों में पुरुलिया में दो लोगों की मौत हुई है। भाजपा की प्रदेश इकाई बीजेपी कार्यकर्ता दोनों को ही अपना कार्यकर्ता बता रही है। इन दोनों मौतों के बाद भाजपा ने आरोप लगाया था कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर उनकी हत्या कर रही है। इसके लिए उसने रविवार को बंगाल बंद तक करा दिया था।

सीआइडी कर रही है जांच
बता दें कि ममता बनर्जी सरकार ने दोनों मौतों की जांच सीआडी को सौंप दी है। इतना ही नहीं, पुरुलिया के एसपी जॉय विश्वास को हटा कर राज्‍य सरकार ने आकाश मघारिया को शनिवार को पुरुलिया का एसपी बनाया है।

अमित शाह ने भी साधा था निशाना
इन दो मौतों के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर आरोप लगाया था कि राज्‍य सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल रही है। दूसरी तरफ दुलाल के भाई ने भी कहा था कि 30 मई को कुछ बाइक सवारों ने दुलाल से पूछा था कि वह किस पार्टी के लिए काम करता है। जब दुलाल ने बताया कि वह बीजेपी का कार्यकर्ता है तो उन्‍होंने जान से मारने की धमकी दी थी।