2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रदेश परिवहन मंत्री ने लिया अंतरराष्ट्रीय बस स्टैंड के निर्माण कार्यों का जायजा

मथुरा दौरे पर पहुंचे प्रदेश परिवहन मंत्री, अंतरराष्ट्रीय नवनिर्मित बस स्टैंड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 18 Jun 2018, 3:48 PM IST

Swatantra dev singh

प्रदेश परिवहन मंत्री ने लिया अंतरराष्ट्रीय बस स्टैंड के निर्माण कार्यों का जायजा

मथुरा। प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मथुरा पहुंचे यहां पहुंचने के बाद उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद परिवहन मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय नवनिर्मित बस स्टैंड के निर्माण कार्यों का जायजा लिया और कार्यदाई संस्था को पुल निर्माण में लापरवाही न बरतने निर्देश दिए ।

औचक निरीक्षण से मचा हड़कम्प

प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह एक दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंचे यहां पहुंचने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने परिवहन मंत्री का फूल माला पहनाकर और पटका उड़ाकर सम्मान किया। कार्यकर्ताओं से हुई मुलाकात के बाद वे नेशनल हाईवे 2 स्थित अंतरराष्ट्रीय बस स्टैंड निर्माण कार्य का जायजा लेने के लिए पहुंचे । मंत्री के इस औचक निरीक्षण से विभाग में हड़कम्प मच गया और आनन-फानन में सभी अधिकारी मंत्री जी के पास पहुंच गए। मीडिया से मुखातिब होते हुए परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि JE और AE आपस में बैठकर समीक्षा कर लें और जो कमिायां निर्माण कार्यों में उन्हें लगें उन्हें दूर कराएं। बिल्डिंग का जो नक्शा है उसे भी एक बार देख लें जिससे आगे चलकर कोई समस्या न आए साथ ही अफसरों को निर्देश दिए गए हैं कि बस स्टैंड निर्माण में उपयोग में लाई जा रही निर्माण सामग्री में अगर किसी भी तरह की कोई कमी पाई जाती है तो इसके लिए वे खुद जिम्मेदार होंगे और एक्सचेंज को बुलाया जाएगा। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी ।

यात्रियों की सुविधा का रखा जाएगा ध्यान

मीडिया को निर्माण कार्यों की जानकारी देने के बाद में परिवहन मंत्री ने ये भी कहा कि बसों से सफर करने वाले यात्रियों को कोई परेशानी न हो और उन्हें उचित बैठने की व्यवस्था और अच्छी मिले इसके लिए एसी हॉल और सस्ती दुकानों का इंतजाम किया जा रहा हैं। यहां बस स्टैंड पर यात्रियों को खाना सस्ते दामों पर उपलब्ध कराया जाएगा। बसों का ये केंद्र बिंदु है यहां से कहीं के लिए भी यात्री बसों की सुविधा का लाभ ले सकेंगे जल्द ही ये निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश