3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां उठी बाबा रामदेव पर डाक टिकट जारी करने की मांग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर अलीगढ़ में भारत सरकार से योग ऋषि स्वामी रामदेव पर डाक टिकट जारी करने की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीगढ़

•

image

suchita mishra

•

Updated: 18 Jun 2018, 3:06 PM IST

Ramdev

Ramdev

अलीगढ़। जिले में लेखक एवं सामाजिक कार्यकर्ता डाॅ. जसीम मोहम्मद ने मांग की है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत सरकार का संचार मंत्रालय योग ऋषि स्वामी रामदेव पर डाक टिकट जारी करें। इस सम्बंध में डाॅ. जसीम मोहम्मद ने बताया कि स्वामी रामदेव ने न केवल योग को देश के अन्दर लोकप्रिय बनाया, बल्कि उसे अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलाने का महान कार्य किया है।

इसके अलावा उन्होंने देश की परम्परागत चिकित्सा पद्धति आयुवेद को पुनः जीवित किया। उन्होंने कहा कि स्वामी रामदेव ने हरिद्वार मे योग ग्राम की स्थापना करके देशवासियों को परम्परागत स्वास्थ सेवा में प्रदान करने का भी उल्लेखनीय कार्य किया। डाॅ॰ जसीम मोहम्मद ने कहा कि स्वामी रामदेव का महानतम कार्य यह है कि उन्होंने बहुराष्ट्रीय कम्पनियों को बाजार से बाहर कर दिया, जिसके फलस्वरूप हमारे देश का धन देश मे ही सुरक्षित है।

भारत सरकार के संचार मंत्रालय को भेजे गए एक पत्र में डाॅ॰ जसीम मोहम्मद ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने अपने प्रस्ताव नम्बर 69/131 के अन्तर्गत 21 जून को प्रति वर्ष विश्वभर मे अन्र्तरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप मे मनाने का एलान किया है। डाॅ. जसीम मोहम्मद ने संचार मंत्री मनोज सिन्हा को भेजे पत्र में कहा है कि स्वामी रामदेव ने न केवल योग को लोकप्रिय करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है बल्कि योग को संयुक्त राष्ट्र संघ एवं विश्व समुदाय मे मान्यता दिलाने का भी महान कार्य किया है। अतः संचार मंत्रालय स्वामी रामदेव की समाज एवं राष्ट्र की सेवाओं संज्ञान मे लेते हुए उनका 21 जून को अन्र्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डाक टिकट जारी किया जाए।

उन्होंने पत्र मे कहा कि स्वामी रामदेव पर जारी डाक टिकट हमारे देश की पुरातन संस्कृति और योग को विश्व स्तर पर स्थापित करेगा। डाॅ. जसीम मोहम्मद ने आशा व्यक्त की कि भारत सरकार का संचार मंत्रालय स्वामी रामदेव की कार्यों और सेवाओं को संज्ञान मे लेकर स्वामी रामदेव पर डाक टिकट जारी करेगा।