मथुरा

मथुरा: अनियंत्रित टेंपो ने कार में मारी टक्कर, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

डायल हंड्रेड की पीआरबी ने सभी घायलों को अस्पताल उपचार के लिए भेज दिया है।  
2 min read
• •
Updated: 2 Jul 2018, 9:02 PM IST
Car Accident
मथुरा: अनियंत्रित टेंपो ने कार में मारी टक्कर, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

मथुरा। थाना गोवर्धन क्षेत्र के मथुरा गोवर्धन रोड पर अनियंत्रित टेंपो ने कार में टक्कर मार दी। टेंपो में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची डायल हंड्रेड की पीआरबी ने सभी घायलों को अस्पताल उपचार के लिए भेज दिया है।

ये है मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार मथुरा के थाना गोवर्धन क्षेत्र के अडींग के पास गोवर्धन मथुरा रोड पर मथुरा की तरफ से आ रहे टेंपो संख्या UP-85,AT-2679 अनियंत्रित होकर गोवर्धन की तरफ से आ रही कार संखया DL-5,CE-7895 में जा घुसा। टक्कर इतनी भयानक थी की टेंपो रोड के किनारे झाड़ियों में पलटकर जा गिरा। टेंपो में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घटना की सूचना पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और घायलों को टैंपू में से बाहर निकाला। मामले की सूचना पीआरबी को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पीआरबी ने सभी घायलों को जिला अस्पताल उपचार के लिए भेज दिया है गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। टेंपो सवार लोगों की अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि यह लोग कहां के रहने वाले हैं फिलहाल पुलिस घायलों की पहचान में जुटी हुई है। प्रत्यक्षदर्शी महेश का कहना है कि टेंपो मथुरा की तरफ से आ रहा था और गोवर्धन की तरफ से कार आ रही थी, इसी दौरान टेंपो ओवरटेक करने के चक्कर में टेंपो चालक ने कार में टक्कर मार दी जिससे टेंपो अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरा। 100 नंबर की पुलिस आई और घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराने के लिए ले गई।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला