बता दें कि मथुरा में थाना कोसीकलां क्षेत्र में आगरा-दिल्ली हाइवे किनारे एक होटल है जो चेन रेस्टोरेंट के ब्रांड नाम से संचालति है। देश के नामचीन ब्रांड के नाम से संचालित इस होटल पर हर दिन सैकड़ों लोग ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर करने के लिए आते हैं लेकिन पिछले चार साल से यह होटल चेर रेस्टोरेंट का ब्रांड नाम फर्जी तरीके से इस्तेमाल कर रहा है यानि लोग जिस रेस्टोरेंट के नाम से इस होटल में खाना खाने के लिए आते हैं दरअसल में उसी रोस्टोरेंट से वर्ष 2014 में इस होटल का कांन्ट्रेक्ट खत्म हो चुका है। देश के जाने-माने ब्रांड के नाम से अवैध तरीके से संचालित इस होटल के बारे में जब ब्रांड के लोगों को जानकारी हुई तो वे मथुरा पहुंचे और इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। दिल्ली से मथुरा पहुंचे चेन रेस्टोरेंट के बिजनेस डवलपमेंट मैनेजर मनीष रंजन की मानें तो होटल के मालिक रोहित मांगे के साथ बतौर फ्रेचांइजी 2004 से 2014 तक 10 साल का कांट्रेक्ट साइन हुआ था। इस कांट्रेक्ट के बाद ही ब्रांड ने अपनी ब्रांड का नाम इस्तेमाल करने की परमीशन होटल मालिक को लिखित रुप से दी थी। 10 साल पूरे होने पर 2014 के अंत में कांट्रेक्ट खत्म होने के बाद भी होटल मालिक उनके होटल के नाम, ब्रांड, मोनोग्राम और लोगों का अवैध तरीके से प्रयोग कर रहा है। इस बात की शिकायत लेकर मनीष रंजन ने मथुरा के कोसीकलां पहुंचकर पुलिस को होटल मालिक के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। बिजनेस डवलपमेंट मैनेजर मनीष रंजन ने बताया कि होटल मालिक उनके जाने-माने ब्रांड के नाम और लोगों का गलत तरीके से प्रयोग कर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।