अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र के जीआरपी क्वार्टरों को चोरों ने अपना निशाना बनाया। नगदी सहित लाखों रुपए के जेवरात पर चोर अपना हाथ साफ कर ले गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
ये है मामला
जानकारी के मुताबिक मथुरा के शहर कोतवाली क्षेत्र के धोली प्याऊ स्थित जीआरपी के क्वार्टर बने हुए हैं और इन्हीं क्वार्टरों को अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बनाया है। क्वार्टर में चोरों ने जमकर लूटपाट की। चोरों ने 45 हजार रुपए नगद, एक इंटेक्स का म्यूजिक सिस्टम, सैमसंग कंपनी का जे 7 मोबाइल और करीब आठ लाख रुपए के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब जीआरपी कॉन्स्टेबल मानवेन्द्र सिंह किसी काम से स्टेशन पर गए और जब वो स्टेशन से वापस अपने क्वार्टर पर लौटे तो उनके होश उड़ गए। कमरे में सभी सामान इधर उधर बिखरा हुआ पड़ा था। मानवेंद्र सिंह ने कमरे के समान को चेक किया तो कमरे में रखे नकदी जेवरात और समान वहां से गायब मिले। चोरी की सूचना जैसे ही जीआरपी को दी गई तो जीआरपी अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। जीआरपी कर्मचारी मानवेद्र सिंह ने शहर कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें- उन्नाव गैंगरेप: विधायक कुलदीप सेंगर को लेकर महिलाएं बोलीं, इसे फांसी पर लटका दो...
कमरे का सामान बिखरा मिला
कॉन्स्टेबल मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे मेरी आंख खुली तो मैं स्टेशन पर किसी काम से गया और वहां से करीब ढाई बजे लौट कर आया तो कमरे का पूरा समान बिखरा पड़ा हुआ था। 23 तोले सोना है, नकदी और समान था उसे लेकर चोर फरार हो गए। मुकदमा दर्ज कर दिया है।