
अशोकनगर. महावीर कॉलोनी में दिन दहाड़े चोरों ने एक सूने मकान पर धावा बोला और महज २२ मिनट में ५ लाख ७० हजार रुपए ले उड़े। जिस मकान को चोरों ने निशाना बनाया, वह एक अनाज व्यापारी का मकान है और वे काम से बाजार गए थे। उनकी पत्नी के मंदिर जाने व वापस आने के बीच ही चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। महावीर कॉलोनी निवासी नवीन पुत्र नरेश जैन बुधवार सुबह किसी काम से गए हुए थे।
उनकी पत्नी मीना जैन सुबह करीब १० बजे कॉलोनी मेें ही मंदिर गई थीं। वे लगभग २२ मिनिट बाद लौटकर आईं तो मकान का गेट खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा था। पड़ोसी से उन्होंने पति को फोन लगवाया। सूचना पर टीआई अनिल भदौरिया, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तीन घंटे तक मौका मुआयना किया व फिंगर प्रिंट लिए। पुलिस ने आसपास के घरों के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी देखे। फुटेज के अनुसार अनुसार मीना जैन १०.०५ पर मंदिर गई थीं और १०.२८ पर लौटीं।
महिला ने जताया संदेह
मीना जैन ने चोरी की वारदात पर संदेह जताया है। उनहोंने कहा कि वे बाहर से ताला लगाकर गई थी। लेकिन वापस आईं तो गेटखुला मिला और चाबी अंदर से लॉक में लगी हुईमिली।यानी किसी ने अंदर से गेटखोला था।उन्होंने शंका व्यक्त करते हुए कहा कि पहले से कोईअंदर छुप गया था और जब वे मंदिर गईं तो उसने चोरी की और अंदर अलमारी में रखी चाबी निकालकर गेट खोलकर बाहर निकला।चोर ऐसा कोईहै, जो घर के बारे में जानता है। उन्होंने बताया कि बेटे की साईकिल बाहर रखी थी, जिसे अंदर रखने वे एक बार लौटकर भी आई थीं।
केवल नगदी ले गए चोर
इस वारदात में एक खासबात औहैकि चोरी केवल नगदी लेकर गए हैं। जिस अलमारी में अंदर से गेटकी चाबी रखी हुईथी,वहीं पर दो मोबाइल भी रखे थे और अलमारी में जेवरात भी थे। लेकिन चोर उन्हें लेकर नहीं गए। केवल नगदी ले गए हैं, जिसमें बच्चे की गुल्लक के पैसे भी शामिल हैं। चोरों ने कोईभी ताला नहीं तोड़ा।किचिन के अंदर भी कुछ खाने-पीने के डब्बे खुले हुए मिले। नवीन जैन चना खरीदने के लिए पैसे लेकर आए थे।
मारपीट का मामला दर्ज
अशोकनगर. नईसराय थानांतर्गत ग्राम खातखेड़ा में फरियादी बनवीर उर्फ बनवारी पुत्र बुंदेल रघुवंशी के साथ गांव के कुछ लोगों ने मारपीटकर दी।उसकी शिकायत पर पुलिस ने हरवेन्द्र रघुवंशी, रामकृष्ण, वीरेन्द्र पुत्र रामचरण रघुवंशी के विरुद्ध मारपीटव जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
दहेज प्रताडऩा का आरोप
अशोकनगर. बहादुरपुर थानांर्तगत ग्राम चमराई में एक महिला के मौत के बाद पुलिस ने दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज किया है। जिसकी जांच एसडीओपी मुंगावली कर रहे हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मृतिका प्रता बाई की मौत के बाद सोनू पुत्र पप्पू केवट व गुड्डी बाई पत्नि पप्पू केवट के विरुद्ध 304 बी, 498 ए, 34 व 3/7 दहेज अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया
गया है।
Published on:
12 Apr 2018 12:54 pm
बड़ी खबरें
View Allअशोकनगर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
