मथुरा

वृन्दावन में स्थापित होगा चार धाम, 165 फीट ऊंची लगेगी शिव की प्रतिमा

जेके ट्रस्ट के चेयरमैन जेसी चौधरी ने पत्रकारवार्ता में बताया कि तीर्थनगरी में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ट्रस्ट द्वारा 2010 में विशालतम क्षेत्र में श्री वैष्णों देवी धाम की स्थापना की गयी थी।
2 min read
• •
Updated: 10 Sep 2021, 3:13 PM IST
char_dham.jpg

मथुरा. कान्हा की नगरी मथुरा में राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे छटीकरा कस्बे में भारत की सबसे ऊंची शिवमूर्ति का निर्माण होने जा रहा है। जेके ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री वैष्णों देवी मंदिर परिसर में चार धाम स्थापित किये जा रहे हैं। जिसमें देवाधिदेव महादेव के साथ श्री राधाकृष्ण व न्याय देव शनि महाराज के मन्दिर स्थापित होंगे।

7 एकड़ में प्रस्तावित है चार धाम

इस सम्बंध में जेके ट्रस्ट के चेयरमैन जेसी चौधरी ने पत्रकारवार्ता में बताया कि तीर्थनगरी में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ट्रस्ट द्वारा 2010 में विशालतम क्षेत्र में श्री वैष्णों देवी धाम की स्थापना की गयी थी। जिसमें जमीन तल से 141 फीट ऊंची वैष्णों माता की विशालकाय प्रतिमा स्थापित की गयी थी। जो लिम्का बुक ऑफ इंडिया में दर्ज की गयी थी। अब भक्तों की अपार मांग व ईश्वरीय कृपा से 7 एकड़ में चार धाम की स्थापना प्रस्तावित है। जिसमें पर्वत पर विराजमान देवाधिदेव महादेव की 165 फीट ऊंची प्रतिमा का निर्माण किया जायेगा।

24 महीने में बनकर तैयार होगा चारधाम

इसके अलावा अर्द्यनारीश्वर, नटराज की प्रतिमा भी विराजित होंगी। हरितिमा युक्त वातावरण में भगवान राधाकृष्ण, कालिया नाग मर्दन, व शनिदेव की प्रतिमायें भी स्थापित होंगी। इस चार धाम का निर्माण कार्य 24 महीने में पूर्ण करने की योजना है। उन्होंने बताया कि चार धाम में वैदिक परम्परानुसार यज्ञशाला, प्रसादघर भी बनेंगे।

श्रद्धालुओं के लिए होगा सुविधाजनक

गौरतलब है कि मथुरा कान्हा के शहर होने के नाते पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां देश-विदेश के श्रद्धालुओं का साल भर तांता लगा रहता है। ऐसे में चार धाम बन जाने से मथुरा शहर में चार चांद लग जाएगा। पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए काफी सुविधाजनक होगा।

BY: Nirmal Rajpoot

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला