31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रेमी से मिलने आई प्रेमिका का तालाब में मिला शव, मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच

थाना प्रभारी राजीत वर्मा का कहना है कि दो दिन पूर्व युवती प्रेमी से मिलने गई थी। प्रेमी योगेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 10 Sep 2021, 2:36 PM IST

mathura.jpg

मथुरा. उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के मगोर्रा थाना इलाके में तीन दिन पूर्व प्रेमी से मिलने गई प्रेमिका का शव तालाब में उतराता मिला। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। लड़की के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : प्रेमी को वश में करने के लिए तांत्रिक के हाथों गवा बैठी तीन लाख

घर नहीं लौटी प्रेमिका

जिले के मगोर्रा थाना इलाके के रामपुर गांव में पोखर के किनारे एक युवती का शव तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मृतका की शिनाख्त की। बताया गया कि 20 वर्षीय युवती सोमवार को अपने पड़ोसी गांव उमरी में प्रेमी योगेश से मिलने गई थी। पुलिस जांच में पता चला है कि प्रेमी से युवती ने शादी तय होने की बात कही। इस पर प्रेमी ने उसे घर लौटने के लिए कहा। युवती को प्रेमी द्वारा समझा-बुझाकर रामपुर गांव भेज दिया। प्रेमी घर लौट आया, लेकिन युवती अपने घर नहीं पहुंची।

परिजनों ने हत्या की आशंका जता दर्ज कराया मुकदमा

वहीं लड़की के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए प्रेमी योगेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। परिजनों का आरोप है कि लड़की की शादी कहीं और तय हो गई थी। इस बात की जानकारी होने पर प्रेमी योगेश ने लड़की की हत्या की है।

मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच

परिजनों ने आसपास के क्षेत्र में खोजबीन की। मंगलवार की देर शाम गांव उमरी-रामपुर के बीच स्थित पोखर में युवती का शव पानी में उतराता मिला। थाना प्रभारी राजीत वर्मा का कहना है कि दो दिन पूर्व युवती प्रेमी से मिलने गई थी। प्रेमी योगेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर लड़की हत्या की गई है या फिर लड़की ने तालाब में छलांग लगाकर खुदकुशी की है।

BY: Nirmal Rajpoot

यह भी पढ़ें : समीक्षा बैठक में स्थिति मिली खराब तो मंत्री ने अधिकारियों को लगाई फटकार

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश