31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समीक्षा बैठक में स्थिति मिली खराब तो मंत्री ने अधिकारियों को लगाई फटकार

प्रभारी मंत्री ने नाराज होते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई और योजनाओं का भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश डीएम को दिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 10 Sep 2021, 12:25 PM IST

meerut_mantri.jpg

मेरठ. उत्तर प्रदेश के मेरठ में जिला प्रभारी व प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने जिला योजना समिति की बैठक ली। बैठक में समीक्षा के दौरान अधिकांश विभागों की स्थिति बेहद खराब मिली। जिस पर जिला प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने जिलाधिकारी से यहां तक कह दिया कि इन अधिकारियों की गाड़ियों में जीपीएस लगवाए जाए। जिससे पता चले कि ये कहां जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : देर रात पुलिस से मुठभेड़ में 25 हजारी बदमाश के पैर में लगी गोली

लापरवाही देख मंत्री ने पकड़ लिया माथा

जिला प्रभारी व ऊर्जा मंत्री को हर योजनाओं में गंभीर लापरवाही सामने आई। जिसे देख मंत्री ने अपना माथा पकड़ लिया। प्रभारी मंत्री ने नाराज होते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई और योजनाओं का भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश डीएम को दिए।

गाड़ियों पर लगवाए जीपीएस

प्रभारी मंत्री ने परियोजना निदेशक ग्रामीण, जिला पंचायत राज अधिकारी, यूपी नेडा, एमडीए उपाध्यक्ष आदि अधिकारियों को जमकर हड़काया। उन्होंने डीएम को इन विभागों की योजनाओं का सत्यापन कराने के लिए भी कहा। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों का लापरवाह रवैया सामने आने पर कहा कि अधिकारी जिले पर पड़े रहते हैं।

करोड़ों के प्रस्तावों पर सहमति की मुहर

जिला योजना समिति के प्रस्तावों में सड़क एवं पुल के रूपए 8044.27 लाख, पर्यावरण के रूपए 04 लाख, पर्यटन विभाग के रूपए 90 लाख, प्राथमिक शिक्षा के रूपए 376.93 लाख, माध्यमिक शिक्षा के रूपए 2095.47 लाख, प्राविधिक शिक्षा के रूपए 524.01 लाख, प्रादेशिक विकास दल के रूपए 72.01 लाख, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाये के रूपए 946.16 लाख, परिवार कल्याण के रूपए 8800 लाख, होम्योपैथिक चिकित्सा के रूपए 182 लाख, आयुर्वेद चिकित्सा के रूपए 198 लाख, यूनानी चिकित्सा के रूपए 65 लाख, ग्रामीण आवास के रूपए 720 लाख, नगर विकास (नगरीय पेयजल) के रूपए 247.73 लाख, अनुसूचित जाति कल्याण के रूपए 666 लाख के प्रस्तावों समेत कुल रूपए 38845.83 लाख के प्रस्तावों पर सहमति दी गयी व अनुमोदन किया गया।

BY: KP Tripathi

यह भी पढ़ें : प्रेमी को वश में करने के लिए तांत्रिक के हाथों गवा बैठी तीन लाख

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश