
मथुरा. यूपी के मथुरा जिले के फरह थाना इलाके के गांव जमालपुर में उस वक्त सनसनी फैल गयी जब गांव में 30 वर्षीय महिला नीरज का शव खेत में पड़ा मिला। नीरज की रक्त रंजित लाश खेत में पड़ी होने की जानकारी जैसे ही महिला के परिजनों और रिश्तेदारों को लगी तो उनके साथ पूरे इलाके में मातम पसर गया। ग्रामीणों की भीड़ मौके जुट गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मथुरा के एसएसपी गौरव ग्रोवर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने शुरू की जांच
इधर पुलिस ने मौके से साक्ष्य इकठ्ठे कर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया गया कि मृतका नीरज जोकि सुरीर इलाके की रहने वाली है और यहां पर अपनी बहन के यहां आई हुई थी। गुरुवार को नीरज अपनी बहन के घर से निकली और उसके बाद जब घर नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू की गई और फिर उसका शव खेत में पड़ा मिला। नीरज के सिर पर गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा
एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया गया कि नीरज की हत्या जिसने भी की है वो जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा। पुलिस हर पहलू पर मामले की जांच कर रही है। दोषी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
BY: Nirmal Rajpoot
Published on:
10 Sep 2021, 2:56 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.