31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बोले भाजपा विधायक संगीत सोम, ‘सपा है गुंडों की पार्टी, सत्ता में आते ही कायम होता है गुंडाराज’

भाजपा सरकार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में आज बदमाश थाने-चौकी पहुंचकर आत्मसमर्पण कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 10 Sep 2021, 2:20 PM IST

sangeet_som.jpg

मेरठ. उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की सरधना सीट से भाजपा विधायक संगीत सोम ने एक बार फिर सपा पर निशाना साधा है। उन्होंने सपा को गुंडों की पार्टी करार दिया और कहा कि सपा के सत्ता में आते ही प्रदेश में गुंडाराज कायम हो जाता है। उन्होंने कहा कि सपा के शासनकाल में ही वेस्ट यूपी में दंगे हुए और मुजफ्फरनगर दंगा भी सपा शासनकाल में हुआ था।

यह भी पढ़ें : समीक्षा बैठक में स्थिति मिली खराब तो मंत्री ने अधिकारियों को लगाई फटकार

सपा के टिकट पर खुद लड़ चुके हैं चुनाव

सरधना विधायक संगीत सोम मेरठ के पल्लवपुरम में एक कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। भाजपा सरकार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में आज बदमाश थाने-चौकी पहुंचकर आत्मसमर्पण कर रहे हैं। बता दे कि ये वहीं संगीत सोम हैं जो कभी सपा के टिकट पर अपना पहला चुनाव लड़ चुके हैं और आज भाजपा से विधायक बनने के बाद उसी सपा को गुंडों की पार्टी करार दे रहे हैं।

भाजपा को बताया किसान हितैषी

पल्लवपुरम फेज-दो में क्षेत्रीय किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री सत्येंद्र भराला के घर भाजपा जिलाध्यक्ष समेत जिला कार्यकारिणी समेत सभी मोर्चा के पदाधिकारियों का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर सरधना विधायक संगीत सोम और कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष लोकेश प्रजापति और संचालन सतेंद्र भराला ने किया। भाजपाईयों को संबोधित करते हुए विधायक सोम ने कहा कि गन्ने का रेट बढ़ना चाहिए, जो जल्द बढ़ेगा। भाजपा सरकार किसान हितैषी हैं।

भाजपा की सरकार ने किसानों का कर्ज माफ किया

विधायक संगीत सोम ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों का करोड़ों रुपये का कर्ज माफ किया। भाजपा ने सड़कों का जाल बिछाकर सफर को आसान किया है। सरकारी योजनाएं बस्ते में नहीं धरातल पर दौड़ रही हैं, जिसका फायदा आमजन को हो रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष विमल शर्मा ने कहा कि किसानों को विपक्ष और किसान यूनिन के लोग कृषि कानून को लेकर गुमराह कर रहे हैं। जबकि कृषि कानून किसानों के फायदे का है। जो विरोध करते हैं।

BY: KP Tripathi

यह भी पढ़ें : Viral Fever In UP: बेकाबू हो रहा डेंगू का डंक, मरीजों का आंकडा 50 के पार

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश