मथुरा

बच्चा अगवा कर ले जा रहे संदिग्ध को भीड़ ने जमकर पीटा, पुलिस के साथ भी की हाथापाई, देखें वीडियो

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब उस व्यक्ति को बचाने का प्रयास किया तो भीड़ ने गुस्सा में आकर पुलिस के साथ भी हाथापाई कर दी।
2 min read
• •
Updated: 9 Aug 2019, 3:34 PM IST
SSP Shalabh Mathur
बच्चा अगवा कर ले जा रहे संदिग्ध को भीड़ ने जमकर पीटा, पुलिस के साथ भी की हाथापाई, देखें वीडियो

मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र में बच्चा अगवा कर ले जाने का आरोप लगाते हुए आक्रोशित भीड़ ने संदिग्ध व्यक्ति के साथ जमकर मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब उस व्यक्ति को बचाने का प्रयास किया तो भीड़ ने गुस्सा में आकर पुलिस के साथ भी हाथापाई कर दी। हाथापाई की सूचना जैसे ही पुलिस महकमे को मिली, हड़कंप मच गया और आनन-फानन में बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

बता दें कि गुरुवार को घर के सामने खेल रहे एक बच्चे को पहले अगवा किया और अगवा करने के बाद उसकी हत्या कर शव को चौकी से चंद कदमों की दूरी पर एक खेत में फेंककर फरार हो गए। वहीं शुक्रवार को थाना हाईवे क्षेत्र में दोबारा दो बच्चों के गायब होने की सूचना जैसे ही स्थानीय लोगों को लगी चंद मिनटों में सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्रित हो गए और एक संदिग्ध व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर जमकर उसकी धुनाई कर दी। स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल काटा, व्यक्ति के साथ हुई मारपीट की घटना पर पहुंची पुलिस ने जब पीटते हुए व्यक्ति को बचाने की कोशिश की तो आक्रोशित लोगों ने पुलिस के साथ भी हाथापाई कर दी। पुलिस के साथ हुई हाथापाई की सूचना जैसे ही उच्चाधिकारियों को हुई तो आनन-फानन में भारी मात्रा में पुलिस बल थाना हाईवे क्षेत्र के पन्ना पोखर पर पहुंचा और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद भीड़ को शांत कराया और संदिग्ध व्यक्ति को अपनी कस्टडी में लेकर थाने ले जाया गया। जहां उस व्यक्ति से पुलिस पूछताछ कर रही है।

हंगामे की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया वहीं मामले की जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर ने बताया कि बच्चा अगवा कर ले जाने की सूचना मिली थी। पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची स्थानीय लोगों ने पुलिस पार्टी के साथ हाथापाई कर दी। एक दर्जन के करीब लोगों को हिरासत में लिया है मामले की जांच की जा रही है जो भी तथ्य होंगे जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला