30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर के बाहर खेल रहे बच्चे का शव मिलने से फैली सनसनी

घटना की जानकारी होते ही एसएसपी शलभ माथुर, एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 9 Aug 2019, 2:19 PM IST

Crime

घर के बाहर खेल रहे बच्चे का शव मिलने से फैली सनसनी

मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित नगला चंद्रभान में गुरुवार दोपहर बाद एक 5 साल के मासूम का शव खाली प्लॉट में पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर जुटे लोगों ने बच्चे की शिनाख्त कर उसके परिजनों को सूचित किया वहीं मामले की जानकारी होते ही एसएसपी और एसपी सिटी पुलिसफोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृत बच्चे के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें- बच्चा चोरों की अफवाह, धरपकड़ के बीच बच्चे की हत्या

ये है मामला

जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के नगला चंद्रभान निवासी जयप्रकाश मेहनत-मजदूरी का काम करता है। बताया गया है कि आज दोपहर उसकी पत्नी बड़े बेटे को स्कूल से लेने गई थी जबकि उसका बेटा 5 वर्षीय योगेश उर्फ कृष्णा घर से कुछ दूरी पर रास्ते मे खेलता मिला जो मां के साथ चलने की कहने लगा। मां ने उसे वापस घर जाने के लिए कहा और खुद बड़े बेटे को लेने स्कूल चली गई। लेकिन लौट के आने पर भी जब योगेश घर पर नहीं मिला तो उसे ढूंढ़ने की कोशिश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। दोपहर बाद पशुओं के लिए चारा लेने जा रही एक महिला ने खाली प्लाट में एक बच्चे का शव पड़ा देखा तो उसने शोर मचा दिया। मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा तो वह 5 साल के मासूम योगेश का शव था। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को देने के साथ ही मृत बालक के परिजनों को भी सूचना दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी होते ही एसएसपी शलभ माथुर, एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

यह भी पढ़ें- गांव में चल रही थी अवैध शस्त्र फैक्ट्री, पुलिस ने मारा छापा तो हुआ बड़ा खुलासा
जल्द होगा घटना का खुलासा

वहीं घटना को लेकर मृत बालक के पिता ने किसी से कोई रंजिश नहीं होने की बात कही है। वहीं पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पता चल सकेगी। एसएसपी ने जल्द ही घटना का ख़ुलासा करने का आश्वासन मृत बालक के परिजनों को दिया है।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश