30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गांव में चल रही थी अवैध शस्त्र फैक्ट्री, पुलिस ने मारा छापा तो हुआ बड़ा खुलासा

पुलिस ने मौके से अथियार बनाते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया है, वहीं बड़ी संख्या में बने हुए हथियार सहित अवैध असलाह बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 9 Aug 2019, 1:30 PM IST

Mathura SSP

गांव में चल रही थी अवैध शस्त्र फैक्ट्री, पुलिस ने मारा छापा तो हुआ बड़ा खुलासा

मथुरा। थाना कोसिकलां क्षेत्र के गांव नगला उटावर के जंगलों में चल रही अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मौके से अथियार बनाते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया है, वहीं बड़ी संख्या में बने हुए हथियार सहित अवैध असलाह बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं।

यह भी पढ़ें- बच्चा चोरों की अफवाह, धरपकड़ के बीच बच्चे की हत्या
यहां चल रही थी फैक्ट्री

जानकारी के मुताबिक थाना कोसीकलां पुलिस को लंबे समय से गांव उटावर के जंगलों में अवैध असलाह बनाने की फैक्ट्री संचालित होने की सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने स्वाट टीम के साथ मिलकर बताए स्थान पर दबिश दी जहां पुलिस ने हथियार बनाते हुए 4 लोगों को रंगेहाथ दबोच लिया।

यह भी पढ़ें- यूपी के इस शहर में पहुंचेंगी राज्यपाल Anandiben Patel, जानिए पूरा कार्यक्रम

एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि पकड़े गए हथियार तस्करों के नाम जरजीत, आमिद, साबुद्दीन निवासीगण गांव उटावर थाना कोसीकलां और ढाकराम निवासी दहगांव थाना कोसिकलां हैं जबकि इनके 5 साथी इब्बर, मुस्ताक और इस्ताक पुत्रगण जरजीत, रहीश पुत्र इस्माइल और मुब्बा पुत्र कल्लू मौके से भागने में सफल रहे। एसएसपी ने बताया कि मौके से दो बन्दूक सिंगल बैरल, एक बन्दूक डबल बैरल, चार अदद तमंचा 315 बोर, तीन पिस्टल 32 बोर बरामद किए हैं इसके साथ ही अवैध शस्त्र बनाने में प्रयुक्त उपकरण और अन्य सामान भी बरामद किया हैं।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश