मथुरा

जिला अस्पताल में तैनात बाबू के साथ जमकर हुई मारपीट, जानिए मामला

बाबू से मारपीट करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
2 min read
Jun 18, 2019
Fighting
जिला अस्पताल में तैनात बाबू के साथ जमकर हुई मारपीट, जानिए मामला

मथुरा। मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने आए एक परिवार ने अस्पताल के बाबू से अचानक मारपीट कर दी। जमकर अस्पताल में लात घूंसे चले। बाबू से मारपीट करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ये है मामला

थाना शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल में बाबू के पद पर कार्यरत रणधीर सिंह पर सर्टिफिकेट बनवाने आए कुछ लोगों ने अचानक हमला कर दिया और बाबू रणधीर सिंह के साथ मारपीट कर दी। अस्पताल में बाबू के साथ मारपीट होते देख आसपास के लोग एकत्रित हो गए और काफी देर की कड़ी मशक्कत के बाद बाबू को मारपीट कर रहे लोगों से छुड़ाया। लोगों ने बताया कि महिला अपने बच्चों का मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने के लिए यहां आई थी और भीड़ अधिक होने के कारण जिला अस्पताल में कार्यरत बाबू ने उन से रुकने के लिए कहा इसी बात से क्षुब्ध होकर महिला अपने साथी लोगों को बुलाकर ले आई और बाबू के साथ मारपीट कर दी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 100 की पीआरवी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की।

कठोर कार्रवाई की माँग

वहीं आरोपी जिला अस्पताल से मौका पाकर फरार हो गए। अस्पताल में हुई बाबू के साथ मारपीट की घटना से अस्पताल कर्मचारियों में रोष व्याप्त है और उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग की है। होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष जे एस जाट ने कहा कि इस तरह की बातों को हम बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे हम चाहते हैं कि जो आरोपी हैं उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाये।

Published on:
18 Jun 2019 06:06 pm