मथुरा

Yogi in Mathura: सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे श्रीकृष्ण जन्मभूमि, ठाकुरजी के किए दर्शन

CM Yogi in Mathura: सीएम योगी प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक में बतौर अध्यक्ष शामिल होने के लिए रसखान की समाधि स्थल रवाना हो गए हैं। यहां उनके सामने करीब चार हजार करोड़ के विकास कार्यों का प्रस्ताव रखा जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 7 Jun 2022, 10:16 AM IST
Yogi in Mathura: सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे श्रीकृष्ण जन्मभूमि, ठाकुरजी के किए दर्शन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा में अपने दो दिवसीय दौरे पर हैं। आज मंगलवार को दूसरे दिन वह सुबह श्री कृष्ण जन्मस्थान पहुंचे। यहां उन्होंने ठाकुर जी के दर्शन किए। इसके अलावा उन्होंने मंदिर प्रांगण में स्थित गर्भगृह, ठाकुर केशव देव मंदिर, योगमाया मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने जन्मस्थान परिसर स्थित भागवत भवन में राधा-कृष्ण के दर्शन किए। फिर यहां से भागवत भवन में पहुंचे। यहां सेवायतों ने मुख्यमंत्री को विधि-विधान से पूजन अर्चन कराया। दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री को सेवायत ने उनको भगवान का प्रसादी अंगवस्त्र और प्रसाद भेंट किया। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने उनको भगवान राधाकृष्ण की प्रतिमा भेंट की।

रसखान समाधि स्थल पर बैठक की अध्यक्षता करेंगे योगी

बता दें कि सीएम जन्मस्थान पर करीब 15 मिनट तक रहे। जिसके बाद सीएम का काफिला कार से गोकुल स्थित रसखान समाधि स्थल के लिए रवाना हुआ। रसखान समाधि स्थल का जीर्णोद्धार किया गया है। वहीं सीएम योगी प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक में बतौर अध्यक्ष शामिल होने के लिए रसखान की समाधि स्थल रवाना हो गए हैं। यहां उनके सामने करीब चार हजार करोड़ के विकास कार्यों का प्रस्ताव रखा जाएगा। साथ ही बैठक में ब्रज क्षेत्र की कई महत्वाकांक्षी योजनाओं पर चर्चा होगी। यहां से सीएम बरसाना पहुंचेंगे। वहां राधारानी के दर्शन के साथ ही संत विनोद बाबा से मिलने उनके आश्रम जाएंगे।

दोपहर एक बजे करीब आगरा पहुंचेंगे योगी

मुखयमंत्री योगी दोपहर एक बजे करीब आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। यहां कुछ देर ठहरने के बाद राजकीय विमान से राजधानी के लिए रवाना होंगे। आगरा में भाजपा नेता उनसे मुलाकात की प्रतीक्षा में हैं। गौरतलब है कि दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ पहली बार सोमवार को ठाकुर श्रीबांकेबिहारी की नगरी वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद श्रीबांकेबिहारी के दर्शन किए। उन्होंने रामकृष्ण मिशन सेवा संस्थान द्वारा संचालित कैथलैब का उद्घाटन किया।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला