मथुरा

रिटायर्ड IAS के होटल में चल रही थी शराब-शबाब पार्टी, सीओ प्रीति सिंह के पहुंचते ही मचा हड़कंप

पुलिस ने छापा मार कार्रवाई में चार दर्जन से अधिक युवक व आधा दर्जन से ज्यादा लड़कियां हिरासत में लीं हैं।
2 min read
• •
Updated: 7 Oct 2018, 8:57 PM IST
CO Preeti SIngh
रिटायर्ड IAS के होटल में चल रही थी शराब-शबाब पार्टी, सीओ प्रीति सिंह के पहुंचते ही मचा हड़कंप

मथुरा। धर्म नगरी वृन्दावन में होटल क्रिधा में उस समय भगदड़ मच गई जब क्षेत्राधिकारी सदर प्रीति सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल ने छापा मारा। पुलिस ने छापा मार कार्रवाई में चार दर्जन से अधिक युवक व आधा दर्जन से ज्यादा लड़कियां हिरासत में लीं। पुलिस को मौके से शराब की बोतल भी मिली है। फिलहाल सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जांच में जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे कार्रवाई की जाएगी।

ड्राई जोन वृन्दावन में चल रही थी शराब पार्टी

उधर जब होटल में पकड़ी गईं महिलाओं से बात की गई तो महिला और लड़कियां उल्टे हल्ला मचाने लगीं और अपनी मेहनत का हवाला देने लगीं। जब ड्राई जोन वृन्दावन में चल रही शराब पार्टी के बारे में होटल के मैनेजर से बात की गई तो वह बचते नजर आए लेकिन इस बात को बाद में मान गए कि वृन्दावन ड्राई एरिया है।

रिटायर्ड आईएएस अधिकारी का है होटल
पुलिस ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर होटल में छापा मारा था। हालांकि कार्रवाई के दौरान पुलिस भी बचती नजर आई क्योंकि बताया जा रहा है कि यह नामी होटल पूर्व आईएएस देव दत्त शर्मा का है।

बता दें कि वृंदावन में पूर्णत: शराबबंदी है। इसके बावजूद यहां कई बार शराब पकड़ी जा चुकी है साथ ही बीते दिनों होटल में जिस्मफरोशी के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने इसके खिलाफ अभियान भी चलाया लेकिन फिर भी ऐसे मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं लगातार कई खुलासे हो रहे हैं।

Updated on:
7 Oct 2018, 8:57 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला