मथुरा

गजब! गाय के गोबर से हर दिन 300 यूनिट बिजली बना रहे इंजीनियर

यूपी में सैकड़ों बड़ी गौशालाएं हैं अगर वहां भी इस तरह गोबर का उपयोग करें तो भविष्य में लोगों के सामने बिजली महंगाई के साथ बिजली की किल्लतों को दो-चार नहीं होना पड़ेगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Oct 2021, 9:02 PM IST
gobar.jpg

मथुरा. कान्हा की नगरी मथुरा के बरसाना स्थित माताजी गौशाला में इस समय एक अनोखा उपयोग लोगों के लिए उदाहरण बनकर सामने आया है। माता जी गौशाला की 60 हजार गाय का गोबर एक साथ इकठ्ठा किया जाता है। गोबर गैस के उपयोग से बिजली बनाई जाती है। इसके लिए गौ भक्त चंद्रमोहन ने कई देशों की यात्रा की और फिर वहां से तकनीकी के जरिये 2015 से यहां एक गैस पावर प्लांट स्थापित किया।

प्रतिदिन निकलने वाले हजारों गाय के गोबर को पहले प्लांट के अंदर फीड किया जाता है और फिर उसके बाद उसके गैस को कपड़े के बड़े-बड़े बॉक्स में लाया जाता है। जनरेटर के माध्यम से यहां पर हर रोज इतनी बिजली बनाई जाती है कि किसी समय बिजली जाने पर 300 यूनिट तक या उससे अधिक की बिजली पूर्ति गोबर गैस प्लांट से की जा सके।

लगातार महंगी होती बिजली के साथ आय दिन होने वाली समस्यों से इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। यूपी में सैकड़ों बड़ी गौशालाएं हैं। अगर वहां भी इस तरह गोबर का उपयोग करें तो भविष्य में लोगों के सामने बिजली महंगाई के साथ बिजली की किल्लतों को दो-चार नहीं होना पड़ेगा।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला