मथुरा

सरे बाजार पति-पत्नी को पीटते रहे दबंग और देखती रही पुलिस

-महिला की गोद में था मासूम बच्चा, इस पर भी नहीं पसीजी पुलिस-गलती नहीं, स्टेटस देखकर व्यवहार करती है पुलिस
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Jul 2019, 4:06 PM IST
live Pitai
सरे बाजार पति-पत्नी को पीटते रहे दबंग और देखती रही पुलिस

मथुरा। किस की गलती है, कौन आरोपी है, ये दूसरे पायदान पर आता है, पहले पायदान पर पुलिस के लिए व्यक्ति का स्टेटस है। पुलिस चेहरा देख कर तिलक करती है। दबंग पति पत्नी को लाठी डंडों से पीटते रहे, पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे। पत्नी को पिटता देख जब पति ने अपशब्द प्रयोग किये तो पुलिस ने युवक को धुन डाला।

पुलिस को अपने पक्ष में देख कर दबंगों के हौसले और बढ़ गये और इनमें से एक युवक लाठी लेकर टूट पड़ा। जब हद हो गई तो वहां मौजूद लोगों ने दबंगों का विरोध किया। इसके बाद पति पत्नी की पिटाई बंद हुई। जब लोगों ने विरोध किया तो पुलिसकर्मियों के चेहरे देखने लायक हो गये।

ये घटना नए बस स्टैंड की है। यहां एक युवक की किसी बात को लेकर अन्य युवकों से कहासुनी हो गई। इसी दौरान पिटाई की घटना का किसी ने वीडियो बना लिया। बस स्टैंड पर हुई इस घटना की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोगों ने सोशल मीडिया पर पुलिस की इस हरकत के प्रति नाराजगी जताई है।

Published on:
Also Read
View All