मथुरा

विवाद के बीच वृंदावन पहुंचे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, ठाकुर बांके बिहारी का लेंगे आशीर्वाद; जानिए क्या था पूरा मामला

Dhirendra Shastri Lord Krishna Controversy: भगवान श्रीकृष्ण पर दिए विवादित बयान के बाद बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहली बार मथुरा पहुंचे। वे वृंदावन में समाजसेवी मानसिंह के जन्मदिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। जानिए क्या था पूरा विवाद...
2 min read
• •
Updated: 21 Nov 2026, 5:57 PM IST
Dhirendra Shastri
आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री (Photo-Patrika)

Dhirendra Shastri Mathura Visit: भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए बयान के बाद बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शनिवार को पहली बार मथुरा पहुंचे। वे वृंदावन स्थित सेठ मुरलीधर मानसिंहका सेवा सदन पहुंचे हैं। यहां वे समाजसेवी मानसिंह के 99वें जन्मदिवस और 100वें वर्ष में प्रवेश करने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पहुंचने की सूचना मिलते ही उनके भक्तों की बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई।

हिंदुओं को बंटने और मिटने नहीं देंगे: धीरेंद्र शास्त्री

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वह हिंदुओं के लिए जीते हैं और आगे भी हिंदुओं के लिए काम करते रहेंगे। हिंदुत्व और हिंदुस्तान के लिए उनका काम जारी रहेगा। उन्होंने कहा, "हम हिंदुओं को बंटने नहीं देंगे और न ही मिटने देंगे। मीडिया ने धीरेंद्र शास्त्री से सवाल किया कि विपक्ष के नेता उन पर 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रचार करने का आरोप लगा रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा कि वह साधु हैं और उनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। धीरेंद्र शास्त्री ने आगे कहा, "हम किसी का प्रचार नहीं कर रहे हैं, बल्कि हनुमान जी का प्रचार कर रहे हैं। हम सनातन का प्रचार कर रहे हैं और हिंदुत्व के विचार को आगे बढ़ा रहे हैं। इस देश में सभी पार्टियों में हिंदू हैं, इसलिए हम सभी पार्टियों का प्रचार कर रहे हैं।"

श्रीकृष्ण को लेकर क्या बोले थे धीरेंद्र शास्त्री

दरअसल, मध्यप्रदेश के शिवपुरी में आयोजित श्रीराम कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण की तुलना करते हुए टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि, तुम अपने वाले ठाकुरजी की एक भी फोटो देख लो, वे खड़े भी होते हैं तो तीन जगह से टेढ़े होते हैं। पांव के ऊपर पांव, कहीं कमर लचकाएं और टेढ़ी गर्दन करके बंसी बजाते हैं। हमारे वाले तो खड़े भी होते हैं तो एकदम सीधे। हमारे वाले का नाम भी सीधा, चलना भी सीधा और दिखते भी सीधे हैं। तुम्हारे वालों का नाम भी टेढ़ा, चलते भी टेढ़े और खड़े भी टेढ़े होते हैं। उन्होंने आगे कहा था कि पर्वत उठाना बड़ी बात नहीं है, हमारे भगवान के चेले ने पूरा पर्वत उड़ा दिया था। हमारे वालों का धाम भी सीधा अयोध्या है और तुम्हारे वाले का वृंदावन। उनका यह वीडियो 10 अक्टूबर को सामने आया था। इसके बाद मथुरा के साधु-संतों ने नाराजगी जताई और उनसे माफी मांगने की मांग की थी।

विवाद बढ़ा तो वीडियो जारी कर दी सफाई

विवाद बढ़ने के बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वीडियो जारी कर कहा था कि कई लोगों ने उनकी बात का गलत मतलब निकाल लिया। उन्होंने खुद को ठाकुरजी और ब्रज का भक्त बताया था। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि जब भी वह ठाकुरजी से प्रार्थना करते हैं तो ब्रज में वास मिलने की कामना करते हैं। वह श्रीमद्भागवत कथा भी करते हैं और भगवान श्रीकृष्ण का गुणगान करते हैं। उनका भगवान राम और कृष्ण में भेद करने का कोई इरादा नहीं था।

Also Read
View All
अखिलेश यादव को केशव मौर्य का खुला ऑफर: बोले- मथुरा में कृष्ण मंदिर निर्माण के लिए साथ आएं, मिलकर करेंगे काम

मथुरा बस अग्निकांड: नींद टूटी तो चारों तरफ थी आग और भागो-भागो का शोर, बस से कूदकर 40 यात्रियों ने बचाई जान

Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल