मथुरा

यूपी में दौड़ेंगे प्लास्टिक के कचरे से बने डीजल से वाहन, कान्हा की नगरी में शुरू हुआ पहला प्लांट

यमुनापार क्षेत्र के गांव नगला कोल्हू में शुक्रवार को इस इस प्लांट की सॉफ्ट लांचिंग सांसद हेमा मालिनी द्वारा की गई।
2 min read
• •
Updated: 4 Oct 2019, 8:22 PM IST
यूपी में दौड़ेंगे प्लास्टिक के कचरे से बने डीजल से वाहन, कान्हा की नगरी में शुरू हुआ पहला प्लांट
यूपी में दौड़ेंगे प्लास्टिक के कचरे से बने डीजल से वाहन, कान्हा की नगरी में शुरू हुआ पहला प्लांट

मथुरा। प्रदेश का पहला प्लास्टिक कचरे से डीजल बनाने का प्लांट स्थापित हो गया है। यहां अब हर रोज 6 टन सिंगल यूज और रिसाइकल प्लास्टिक से डीजल तैयार किया जाएगा। पीपीपी मॉडल पर बनकर तैयार हुए इस प्लांट का संचालन बेंगलुरु की पीटरसन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी करेगी। यहां बने इस डीजल का उपयोग जनरेटर और मशीनों को चलाने में किया जाएगा। जल्द ही इस प्लांट का संचालन शुरू हो जाएगा।

यहाँ होगा प्लांट

यमुनापार क्षेत्र के गांव नगला कोल्हू में शुक्रवार को इस इस प्लांट की सॉफ्ट लांचिंग सांसद हेमा मालिनी द्वारा की गई। पीपीपी मॉडल पर प्लांट को लगाने वाली बेंगलुरु की कंपनी पीटरसन प्राइवेट कंपनी के प्रबंध निदेशक विद्या अमर नाथ ने बताया कि यह उत्तर प्रदेश का पहला प्लांट है जहां सिंगल यूज और रिसाइकल प्लास्टिक से डीजल तैयार हो सकेगा। इस प्लांट की खासियत ये होगी कि यहां हर दिन 6 टन प्लास्टिक का इस्तेमाल डीजल बनाने में होगा। कंपनी अधिकारियों का कहना है कि प्लांट पर 1 टन सिंगल यूज प्लास्टिक से 300 लीटर और रिसाइकल प्लास्टिक से 500 लीटर डीजल तैयार होगा। यह तैयार डीजल को 50 रुपए प्रतिलीटर की दर से बेचा जाएगा और इस डीजल का प्रयोग जनरेटर, पंपसेट के अलावा औद्योगिक इकाइयों की मशीनों के संचालन में हो सकेगा। कंपनी से प्रबन्ध निदेशक का कहना है कि जल्द ही प्लांट का संचालन शुरू हो जाएगा। इस प्लांट के तैयार होने के बाद नगर निगम के अफसरों ने भी खुशी जाहिर की है।

प्लास्टिक कचरे से मिलेगी निजात

निगम के संयुक्त आयुक्त अजीत कुमार ने बताया कि इस प्लांट के स्थापित होने से नगर निगम के अलावा जनपद की सभी नगर पंचायतों से निकलने वाले प्लास्टिक का डीजल बनाने में प्रयोग के लाया जाएगा साथ ही जिले को प्लास्टिक कचरे से भी निजात मिल सकेगी।

Updated on:
4 Oct 2019, 8:22 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला