मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर सड़क पार कर रही दो किशोरियों को दिल्ली की तरफ से आगरा जा रही एक कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण दोनों किशोरियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक दोनों किशोरियों के शवों को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं कार सवार दो लोगों को स्थानीय लोगों ने मौके पर ही दबोच लिया।