10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनाथालय में महिला आयोग उपाध्यक्ष के निरीक्षण में मिलीं ऐसी आपत्तिजनक जीचें कि देखने वाले रह गए दंग

पूछताछ करने पर आश्रम के पदाधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 4 Oct 2019, 6:07 PM IST

अनाथालय में महिला आयोग उपाध्यक्ष के निरीक्षण में मिलीं ऐसी आपत्तिजनक जीचें कि देखने वाले रह गए दंग

अनाथालय में महिला आयोग उपाध्यक्ष के निरीक्षण में मिलीं ऐसी आपत्तिजनक जीचें कि देखने वाले रह गए दंग

आगरा। अनाथाश्रम में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद शुक्रवार को महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह और सदस्य निर्मला दीक्षित निरीक्षण करने पहुंचीं। निरीक्षण के दौरान अनाथ आश्रम में ऐसी आपत्तिजनक वस्तुएं मिलीं की महिला आयोग की उपाध्यक्ष और सदस्य भी हैरान रह गईं। उपाध्यक्ष सुषमा सिंह की अनाथ आश्रम में निरीक्षण के दौरान एक टूटी हुई दीवार की तरफ नजर पड़ी, वहां जाकर देखा तो उन्हें बियर की खाली केन पड़ी हुई मिलीं। पूछताछ करने पर आश्रम के पदाधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

यह भी पढ़ें- Aligarh Muslim university में ड्रामा ने दिल जीत लिया, देखें तस्वीरें

महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि अनाथ आश्रम में रहने वाले लड़के-लड़कियों के मोबाइल फोन भी चेक किए गए हैं। कई के फोन में आपत्तिजनक चैट मिली हैं। साथ ही कुछ ऐसे बैंक खाते भी मिले हैं, जिनमें दो से तीन हजार तक रकम ट्रांसफर की गई है। सभी की जांच कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद भी शुरू नहीं हो सका पशुओं का टीकाकरण

बता दें कि आयोग तब हरकत में आया जब एत्माद्दौला क्षेत्र के एक अनाथालय में रह रही युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया। इसके बाद पीड़िता ने आश्रम की छत से यमुना में छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की। युवती की हालत गंभीर है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।