मथुरा

समय से बिल न भरना उपभोक्ता के लिए बना परेशानी का सबब, मिला इतना बिल कि पैरों तले खिसकी जमीन

उपभोक्ता का कहना है कि मेरा बिल सही नहीं हुआ तो बिजलीघर में परिवार सहित आत्मदाह कर लूंगा।
less than 1 minute read
• •
Jan 09, 2020
समय से बिल न भरना उपभोक्ता के लिए बना परेशानी का सबब, मिला इतना बिल कि पैरों तले खिसकी जमीन
समय से बिल न भरना उपभोक्ता के लिए बना परेशानी का सबब, मिला इतना बिल कि पैरों तले खिसकी जमीन

मथुरा। समय से बिल न भरना एक बिजली उपभोक्ता के लिए बड़ी परेशानी सबब बन गया है। बिजली विभाग ने एक साथ उपभोक्ता को 7 लाख 64 हजार रुपए का बिल थमा दिया है। यह बिल देख उपभोक्ता के पैरों तले जमीन खिसक गई।

थाना हाईवे क्षेत्र के नरहोली निवासी शिव शंकर ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरे छोटे भाई का यह कनेक्शन है। ढाई साल से बिल नहीं भरा है। बिजली विभाग द्वारा 15 दिन पहले कनेक्शन काटकर मीटर उखाड़ ले गए। ढाई साल का बिल बिजली विभाग के द्वारा 7 लाख 64 हजार 732 रुपए थमा दिया, जबकि कनेक्शन मात्र 1 किलोवाट का है। अब उपभोक्ता शिव शंकर बिल सही करनवाने के लिए दर दर भटक रहे हैं। शिव शंकर का कहना है कि मेरा बिल सही नहीं हुआ तो बिजलीघर में परिवार सहित आत्मदाह कर लूंगा।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए एक्सईएन ग्रामीण सचिन शर्मा ने कहा कि उपभोक्ता ने इतनी बिजली उपयोग में ली है तो उसे बिल भरना पड़ेगा और अगर कोई गलती हुई है तो बिजली बिल में सुधार किया जाएगा।

Published on:
09 Jan 2020 05:59 pm
Also Read
View All
‘संत प्रेमानंद के दर्शन के लिए विराट-अनुष्का को मिले 5 करोड़’, फलाहारी बाबा के दावे पर कोहली की टीम का आया बयान; जानिए क्या कहा

Rasik Dulari Death Case Row: प्रेमानंद महाराज की किडनी की होगी सरकारी जांच? कौन हैं आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज, जिन्होंने की मांग

मथुरा में प्रेमानंद महाराज के खिलाफ बोलने वालों को कथावाचकों ने दिखाया आईना, बोलें- ये किसी के नहीं

वृंदावन में गुरुकुल के 4 छात्रों की मौत,पानी का टैंक साफ करने उतरे थे, जहरीली गैस से बेहोश हुए, एक की हालत गंभीर

जानिए कौन हैं प्रियंका पंडित? रसिक दुलारी केस के बीच प्रेमानंद महाराज के समर्थन में आईं, शेयर किया वीडियो