मथुरा

Rekha की सांसद निधि से बदलेगी Hema Malini के संसदीय क्षेत्र के स्कूल की तस्वीर

सांसद Hema Malini के प्रयास से स्कूल का काम पूरा कराने के लिए रेखा Rekha की निधि से 12 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं और डीपीआर तैयार कराई जा रही है।
2 min read
• •
Updated: 26 Jul 2019, 8:35 PM IST
Rekha Hema Malini
Rekha की सांसद निधि से बदलेगी Hema Malini के संसदीय क्षेत्र के स्कूल की तस्वीर

मथुरा। सांसद हेमा मालिनीHema Malini के आदर्श गांव रावल में प्राथमिक विद्यालय के भवन का काम अब राज्यसभा Rajya Sabha सांसद और अभिनेत्री रेखा Rekha की निधि से पूरा किया जाएगा। काम पूरा कराने के लिए रेखा की निधि से 12 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं और डीपीआर तैयार कराई जा रही है। जल्द ही काम शुरू होने के बाद छात्र-छात्राएं नए भवन में अध्ययन करेंगे। अभी पुराने भवन का एक कक्ष धराशाई होने से कक्षा एक और दो के बच्चों को खुले आसमान के नीचे अध्ययन करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें- न्यायिक अधिकारी को आया गुस्सा, पुलिसकर्मी की उतरवाई वर्दी, जानिए पूरा मामला

सांसद हेमा मालिनी Hema Malini ने रावल गांव को गोद लेने के बाद छात्र-छात्राओं को अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए पांच कमरे और बरामदे का निर्माण कराया। यह काम करीब 44 लाख रुपये की लागत से हुआ, लेकिन धनाभाव के कारण काम बंद हो गया। विद्यालय में अभी खिड़की, दरवाजे, बाउंड्रीवॉल का काम होना बाकी है। इस कारण एक वर्ष से छात्र-छात्रा इस विद्यालय में नहीं पढ़ पा रहे हैं। प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक उमेश तिवारी के प्रयास के बाद भी नयी बिल्डिंग की चाबी नहीं मिल सकी है।

यह भी पढ़ें-स्कूल प्रबंधक ने अभिभावक को धमकाया, ऑडियो वायरल, जानिए क्या है मामला

प्रधानाध्यापक का कहना है कि पुराने स्कूल में तीन कमरे में से एक धराशाई हो चुका है, इस कारण ताला लगाकर रखा है। दो कमरों में कक्षा चार और पांच के छात्र-छात्राओं को पढ़ाया जाता है। बरामदे में कक्षा तीन और आंगनबाड़ी के छात्र-छात्राओं को बैठाया जाता है। कक्षा एक और दो के छात्र-छात्राओं को मजबूरन बाहर बैठना पड़ता है। स्कूल में 158 छात्र-छात्राएं हैं। जिसमें 87 छात्रा और 71 छात्र हैं। स्कूल की बाउंड्रीवॉल क्षतिग्रस्त होने के कारण विद्यालय में आवारा पशु घूमते हैं। इस कारण विद्यालय में गंदगी रहती है। हैंडपंप का पानी पीने योग्य न होने के कारण छात्र-छात्राओं को पेयजल के लिए बाहर जाना पड़ता है। अब इस भवन का अधूरा काम राज्यसभा सांसद Rajya Sabha रेखा की निधि से पूरा होना है। काम पूरा कराने के लिए 12 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं।

Updated on:
26 Jul 2019, 8:35 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला