8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूल प्रबंधक ने अभिभावक को धमकाया, ऑडियो वायरल, जानिए क्या है मामला

Audio Viral होने के बाद बच्चों के अभिभावकों ने जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह से शिकायत कर मामले में कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कासगंज

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 26 Jul 2019, 5:41 PM IST

Audio Viral

स्कूल प्रबंधक ने अभिभावक को धमकाया, ऑडियो वायरल, जानिए क्या है मामला

कासगंज। स्कूल प्रबंधक और छात्र के परिजन के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल Audio Viral हुआ है। अभिभावक की शिकायत पर आग बबूला हुए स्कूल प्रबंधक ने गाली गलौज ही नहीं की बल्कि अभिभावक को देख लेने की धमकी तक दे डाली। ऑडियो वायरल होने के बाद बच्चों के अभिभावकों ने जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह से शिकायत कर मामले में कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें- Pilibhit Bareilly Highway Accident: पूर्णागिरि दर्शन कर लौट रहे एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत, बस से टकराई कार

मामला शहर के जेपी पब्लिक स्कूल का है। इस स्कूल के प्रबंधक निर्मल अग्रवाल का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। जिसमें अभिभावक मनोज उर्फ मंत्री द्वारा शिकायत किए जाने से नाराज प्रबंधक निर्मल अग्रवाल फोन पर मनोज को धमका रहा था। जिसमें निर्मल अग्रवाल के बोल बिगड़ गए और कहा कि तू अपने बच्चे को पढ़ा कर देख। इतना ही नहीं प्रबंधक ऑडियो में अभिभावक को सबक सिखाने की धमकी भी दे रहा है।

यह भी पढ़ें- द्वारिकाधीश महाराज ने मोती जड़ित हिंडोले में विराजमान होकर दिए भक्तों को दर्शन, देखें वीडियो

वहीं मामले में जब अभिभावक अपनी शिकायत लेकर जिलाविद्यालय निरीक्षक के पास पहुंचे तो सम्बंधित अधिकारी ने अपने हाथ खड़े करते हुए यह कह दिया कि यह विद्यालय हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। इसके बाद पीड़ित अभिभावक अपनी शिकायत को लेकर जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह से मिले। जिलाधिकारी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।