पीलीभीत। यूपी के पीलीभीत जनपद के थाना जहानाबाद क्षेत्रान्तर्गत पीलीभीत-बरेली हाईवे पर शुक्रवार को करीब 3 बजे खमरिया पुल के पास बस और ऑल्टो कार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए, जिससे कार में सवार दो मासूमों समेत 7 लोगों की मौत हो गई और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है। मृतक सभी लोग एक ही परिवार के हैं।