मथुरा

यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, विदेशी महिला समेत दो की मौत

यूक्रेन की रहने वाली दोनों महिलाएं कार से होकर दिल्ली जा रही थीं। तभी यमुना एक्सप्रेसवे पर कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

2 min read
Dec 25, 2017
Ukrainian women

मथुरा। थाना महावन इलाके में यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 123 के पास आगरा से दिल्ली जा रही कार अंनियत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक विदेशी महिला ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं एक अन्य विदेशी महिला और युवक घायल हुए हैं। जिला अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है।


महावन क्षेत्र में हुआ हादसा
हादसा सोमवार सुबह तकरीबन साढ़े नौ बजे हुआ। महावन क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा की तरफ से दिल्ली जा रही एक अर्टिगा गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में दो विदेशी महिलाओं समेत चार लोग सवार थे। हादसे में कार चालक वैभव निवासी दिल्ली की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि यूक्रेन की रहने वाली दाना नाम की महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं उसकी साथी मारिया और अंकित नाम का युवक घायल हैं। इन दोनों को इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

ये भी पढ़ें

Video : आस्था और आध्यात्म की नगरी में भी बिखरा प्रभु यीशु के जन्मदिवस का उल्लास


पुलिस से नहीं मिली मदद
हादसे के बाद वहां से गुजर रहे एक पत्रकार ने घायलों को अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान पत्रकार ने पुलिस को भी फोन लगाया, लेकिन वक्त पर मदद न मिली। अगर समय पर पुलिस पहुंच होती तो शायद विदेशी महिला दाना को अपनी जान नहीं गंवानी पड़ती। जिससे पुलिस की लापरवाही एक बार भी सामने आई है।


पत्रकार ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने बताया कि हादसे में कार चालक समेत एक विदेशी महिला दाना की मौत हो गई। मरिया और एक अंकित नामक युवक उपचार जिला अस्प्ताल में चल रहा है। अंकित इन विदेशी महिलाओं का गाइड है। दोनों विदेशी महिलाएं ताज महल देखकर दिल्ली जा रही थी। पत्रकारों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। इस सहयोग के लिए उनका धन्यवाद। वहीं पुलिस की लापरवाही पर एसपी देहात ने कहा कि इसकी जांच कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें

जिला प्रशासन पर सांसद हरीश द्विवेदी का बड़ा आरोप, कहा…
Published on:
25 Dec 2017 04:34 pm
Also Read
View All