11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : आस्था और आध्यात्म की नगरी में भी बिखरा प्रभु यीशु के जन्मदिवस का उल्लास

सुबह से कोहरे की चादर में लिपटा रहा शहर दोपहर बाद बढ़ी चर्च की रौनक खुशियों में झूमे लोग
2 min read
Google source verification
25 Dec Christmas Celebrated In Faizabad News In Hindi

Christmas

फैज़ाबाद . पूरी दुनिया में शान्ति और प्रेम का सन्देश देने वाले प्रभु ईसा मसीह का जन्मदिन 25 दिसम्बर को पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है ,देश के सभी गिरिजाघरों में आज के दिन प्रार्थना सभाएं की जा रही हैं और प्रभु यीशु के जन्मदिन की खुशियाँ मनाई जा रही हैं . आयोजन की कड़ी में फैजाबाद में भी प्रभु यीशु का जन्मदिन हर्ष और उलास के साथ मनाया जा रहा है .शहर के सिविल लाइन इलाके में स्थित सेंट मैरी चर्च में क्रिसमस की धूम रही,बड़े दिन के मौके पर ईसाई समुदाय के सबसे बड़े पर्व क्रिसमस के मौके पर चर्च में ईसाई समुदाय के लोगों ने विश्व शांति के लिए प्रार्थना की और कैंडल जलाई . क्रिसमस के मौके पर पूरे चर्च को भव्य रूप से सजाया गया है और चर्च परिसर में प्रभु ईसा मसीह के बाल्यकाल की मनोहारी झांकी भी लगाई गई है, इन झांकियों के माध्यम से प्रभु यीशु के जन्म की पूरी कथा की प्रदर्शित किया गया है ,क्रिसमस के मौके पर धार्मिक आस्था और उलास का अनूठा संगम देखने को मिला ,जहां चर्च परिसर में ईसाई समुदाय के लोग प्रर्थना सभा और कैंडिल जलाने में व्यस्त दिखे वहीँ चर्च के बाहर के विशाल प्रांगन में नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ उनके परिवार के सदस्य उत्साह से लबरेज नज़र आये और मेले जैसे माहौल में सभी ने एक दुसरे के बीच खुशियाँ बांटी ,

सुबह से कोहरे की चादर में लिपटा रहा शहर दोपहर बाद बढ़ी चर्च की रौनक खुशियों में झूमे लोग

बताते चलें कि सोमवार को क्रिसमस के मौके पर सुबह से ही अयोध्या फैजाबाद जुड़वां शहर कोहरे की चादर में लिपटे नज़र आये और दोपहर बाद ही सूर्या देवता के दर्शन हुए . वहीँ सूरज निकलने के साथ ही पर्व की खुशियों में डूबे लोगों का उल्लास और उत्साह भी दुगना होता नज़र आया और शाम ढलते ढलते बाजारों की रौनक बढ़ गयी,सुबह से जो भीड़ चर्च के आस पास मौजूद थी वो शहर के होटल रेस्टोरेंट और पार्कों में बिखर गयी और शांति पूर्ण रूप से हर्ष और उलास के साथ फैजाबाद में भी क्रिसमस का पर्व मनाया गया . क्या बड़े हो क्या बुजुर्ग या फिर बच्चे या फिर युवक-युवतियां सभी मस्ती में झूम रहे हैं और एक दूसरे की सेल्फी लेकर प्रभु ईसा मसीह का जन्मदिन मना रहे हैं.