मथुरा

दर्दनाक हादसा: दुल्हन को विदा कराकर लौट रहे दूल्हे समेत दो की मौत

कार में सवार दूल्हे पिंटू और उसकी बुआ पुष्पा पत्नी नीरज उम्र करीब 35 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गयी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Jun 2019, 3:23 PM IST
Accident
दर्दनाक हादसा: दुल्हन को विदा कराकर लौट रहे दूल्हे समेत दो की मौत

मथुरा। दुल्हन को विदा कर ले जा रहे लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए और मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

ये है मामला

मिली जानकारी के अनुसार थाना नौहझील के गांव अधरे का नगला निवासी पिंटू पुत्र विनोद उम्र करीब 22 वर्ष की विगत दिनों थाना राया के बल्टी गढ़ी निवासी सर्वेश से शादी हुई और मंगलवार को अपनी ससुराल से अपने रिशेदारों के साथ वह दुल्हन को विदा करा लौट रहा था। जैसे ही थाना मांट क्षेत्र के प्रेम नगर गांव के समीप पहुंचे तो अचानक कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

कार में सवार दूल्हे पिंटू और उसकी बुआ पुष्पा पत्नी नीरज उम्र करीब 35 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं पिंटू की पत्नी सर्वेश के साथ-साथ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों को पोस्टमार्टम और घायलों को उपचार के लिए भेजा है।

चालक को नींद आने से हुआ हादसा

पत्यक्षदर्शी और प्रेम नगर निवासी बबलू ने बताया कि राया की तरफ से कार आ रही थी। अचानक गाड़ी बिजली के पोल में जा घुसी और पलट गई। कार के चालक को नींद आने से हादसा हुआ था। हादसे में दो की मौत हो गयी जबकि कई लोग घायल हो गए।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला