मथुरा

यूं ही नहीं 5 स्टार होटल ताज में हो रही इंद्रेश महाराज की शादी….जानें, कितनी होती है प्रसिद्ध कथावाचकों की फीस

Indresh Upadhyay Ki Income: इंद्रेश उपाध्याय से कथा करवानी है तो कितने का खर्चा करना होगा? जानिए, आमेर के ताज होटल में शादी करने जा रहे इंद्रेश उपाध्याय कथा करने की कितने रुपये फीस लेते हैं?
2 min read
• •
Updated: 4 Dec 2025, 4:41 PM IST
indresh maharaj gave befitting reply to his critics after marriage know what he said
शादी के बाद इंद्रेश महाराज का आलोचकों को करारा जवाब। फोटो सोर्स- फेसबुक (Indresh Upadhyay)

Indresh Upadhyay Ki Income: वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी शादी को लेकर खूब चर्चा में हैं। इंद्रेश उपाध्याय की शादी पूर्व DSP हरेंद्र शर्मा की बेटी शिप्रा शर्मा से हो रही है। विवाह समारोह का आयोजन जयपुर में किया गया है, जहां तैयारियों और भव्यता को देखकर लोग काफी उत्साहित हैं।

‘भक्तिपथ’ संगठन की स्थापना की

शादी की भव्यता को देखते हुए लोगों के मन में यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर इंद्रेश उपाध्याय एक कथा के लिए कितनी फीस लेते हैं? आपको बताते हैं इस सवाल का जवाब। इंद्रेश उपाध्याय ने स्वयं को केवल कथा वाचन और भजन गायन तक सीमित नहीं रखा। उन्होंने धर्म, भक्ति और ज्ञान को अपने जीवन का मूल उद्देश्य मानते हुए इसे एक संगठित दिशा देने का प्रयास किया। इसी उद्देश्य से उन्होंने ‘भक्तिपथ’ नामक संगठन की स्थापना की, जो भक्ति, सेवा और आध्यात्मिक जागरण के प्रसार के लिए कार्य करता है।

भजन गायन और कथा वाचन इंद्रेश उपाध्याय के प्रमुख इनकम सोर्स

जहां तक इंद्रेश महाराज की संपत्ति का सवाल है, इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि यह स्पष्ट है कि उनकी आय का प्रमुख स्रोत उनके भजन गायन और कथा वाचन के कार्यक्रम ही हैं।

प्रसिद्ध कथावाचकों की फीस

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, भागवत कथा सेवा का शुल्क स्थानीय वक्ताओं के लिए आमतौर पर 11 हजार से 51 हजार रुपये तक रहता है। वहीं, प्रतिष्ठित और प्रसिद्ध कथावाचकों की फीस 51 हजार से लेकर 1 लाख 51 हजार रुपये प्रति आयोजन तक बताई जाती है। कथा किस शहर या राज्य में हो रही है, आयोजन समिति का बजट क्या है, कार्यक्रम का पैमाना कितना बड़ा ऐसे कई कारक हैं जो कथा वाचन की फीस तय करते हैं। हालांकि, इंद्रेश उपाध्याय की वास्तविक फीस कितनी है, इस बारे में किसी भी प्रकार का आधिकारिक या पुख्ता प्रमाण मौजूद नहीं हैं।

मैनेजर संभालते हैं कथा बुकिंग का काम

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंद्रेश उपाध्याय की कथाओं की बुकिंग का कार्य उनके मैनेजर द्वारा संभाला जाता है। उनकी फीस से जुड़े सटीक आंकड़े सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन ऐसा कहा जाता है कि कथा के लिए कुल राशि इंद्रेश उपाध्याय की फीस और उनके साथ आने वाले अन्य सदस्यों के शुल्क को मिलाकर कथा के दिन ही तय की जाती है।

Updated on:
4 Dec 2025, 4:41 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला