मथुरा

कितने पढ़े लिखे हैं इंद्रेश उपाध्याय; लव मैरिज है या अरेंज…शादी के बाद सबसे पहले कहां जाने का है प्लान?

Indresh Upadhyay Ki Shadi Update: कितने पढ़े लिखे हैं इंद्रेश उपाध्याय; लव मैरिज है या अरेंज.... जानिए शादी के बाद सबसे पहले उनका कहां जाने का प्लान है?

2 min read
Dec 05, 2025
कितने पढ़े लिखे हैं इंद्रेश उपाध्याय; लव मैरिज है या अरेंज.... जानिए शादी के बाद सबसे पहले उनका कहां जाने का प्लान है? फोटो सोर्स- फेसबुक (@ Indresh Upadhyay)

Indresh Upadhyay Ki Shadi Update: वृंदावन के प्रसिद्ध कथा वाचक इंद्रेश उपाध्याय आज ( शुक्रवार,5 दिसंबर) शिप्रा शर्मा के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। हरियाणा के यमुनानगर की रहने वाली शिप्रा शर्मा के साथ उनका विवाह समारोह जयपुर के आमेर स्थित होटल ताज में आयोजित किया जा रहा है।

इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा शर्मा अपने-अपने परिजनों के साथ बुधवार (3 दिसंबर) की सुबह ही जयपुर पहुंच गए थे। होटल में सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। दोनों परिवार सादगी के साथ भव्यता का मेल रखते हुए इस विवाह समारोह का आयोजन कर रहे हैं। कई लोगों के मन में सवाल है कि इंद्रेश उपाध्याय कितने पढ़े लिखे हैं? वह लव मैरिज कर रहे हैं या अरेंज? शादी के बाद वह सबसे पहले कहां जाएंगे? आपको बताते हैं सवालों के जवाब।

ये भी पढ़ें

‘मुझे’ इंद्रेश महाराज से कथा करवानी है…समझ नहीं आ रहा किसे कॉल करूं, कैसे बुकिंग करूं? यहां जानिए जवाब

इंद्रेश उपाध्याय कितने पढ़े लिखे हैं?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंद्रेश उपाध्याय ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कान्हा माखन पब्लिक स्कूल से पूरी की। कम उम्र से ही उनका रुझान आध्यात्मिक ग्रंथों की ओर रहा। बताया जाता है कि मात्र 13 साल की उम्र में ही उन्होंने श्रीमद्भागवत महापुराण को कंठस्थ कर लिया था। कहा जाता है कि उन्होंने औपचारिक रूप से सिर्फ स्कूली शिक्षा ही प्राप्त की है। इसके बाद वे अपने पिता के साथ विभिन्न कथाओं और भजन कार्यक्रमों में शामिल होने लगे।

इंद्रेश उपाध्याय कर रहे लव मैरिज या अरेंज ?

मिली जानकारी के मुताबिक, इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा शर्मा दोनों की पहली मुलाकात एक आध्यात्मिक कार्यक्रम में हुई थी। शुरुआत में उनकी बातचीत सिर्फ सामान्य मित्रता तक सीमित रही, लेकिन समय बीतने के साथ रिश्ता गहरा होता गया और नजदीकियां बढ़ती चली गईं। इंद्रेश उपाध्याय की शादी की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके अनुयायियों ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया। कई फॉलोअर्स इस भव्य विवाह को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

शादी के बाद सबसे पहले कहां जाएंगे इंद्रेश उपाध्याय?

सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर भी काफी चर्चा है कि शादी के बाद इंद्रेश उपाध्याय आगे कहां जाएंगे। हालांकि फिलहाल इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। कई उनके भक्तों का मानना है कि वे अपनी पत्नी के साथ सबसे पहले वृंदावन स्थित लाडली जू के दर्शन करने जा सकते हैं, जिसके बाद वे अपने नए वैवाहिक जीवन की शुरुआत करेंगे।

ये भी पढ़ें

यूं ही नहीं 5 स्टार होटल ताज में हो रही इंद्रेश महाराज की शादी….जानें, कितनी होती है प्रसिद्ध कथावाचकों की फीस

Also Read
View All

अगली खबर