मथुरा

इंद्रेश उपाध्याय की शादी: 5 दिंसबर को कितनी बजे होंगे फेरे? शादी के कार्ड के बांटी गई ये ‘खास’ चीज

Indresh Upadhyay Ki Shadi Update: कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी 5 दिंसबर को होगी। इस दिन क्या-क्या फंक्शन होंगे? जानिए, शादी के कार्ड के साथ क्या 'खास' चीज दी गई?
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Dec 2025, 12:17 PM IST
indresh upadhyay ki shadi update know wedding rituals time on december 5th
इंद्रेश उपाध्याय की शादी: 5 दिंसबर को कितनी बजे होंगे फेरे? फोटो सोर्स- Video Grab

Indresh Upadhyay Ki Shadi Update: उत्तर प्रदेश के वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय 5 दिसंबर को हरियाणा की शिप्रा शर्मा संग विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी का समारोह जयपुर के होटल ताज आमेर में आयोजित होगा। जहां देश-विदेश से पहुंचे कई प्रमुख संत, महंत, कथावाचक और जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी।

5 दिसंबर को कितनी बजे होंगे फेरे?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 5 दिसंबर को सुबह 10 बजे के बाद फेरे शुरू होंगे। बताया जा रहा है कि फेरों की रस्म दोपहर 1 बजे तक चलेगी। इसके बाद शाम को उसी स्थल पर भव्य रिसेप्शन का आयोजन होगा। इस भव्य आयोजन के लिए पूरे देशभर के साधु-संतों, प्रमुख कथावाचकों, आध्यात्मिक जगत की प्रसिद्ध हस्तियों और बॉलीवुड से जुड़े कई नामचीन लोगों को विशेष निमंत्रण भेजा गया है।

शादी के कार्ड के साथ क्या बांटा गया

इंद्रेश उपाध्याय के विवाह के लिए एक विशेष वैदिक और आध्यात्मिक थीम पर आधारित निमंत्रण कार्ड तैयार कराया गया है। बताया जा रहा है कि इस कार्ड के साथ वृंदावन के प्रमुख और प्रसिद्ध मंदिरों का प्रसाद भी भेजा गया है। कार्ड पर श्रीनाथजी की आकर्षक तस्वीर अंकित है, जो इसे और भी पवित्र व विशिष्ट बनाती है।

ताज होटल आमेर में होगी शादी

इंद्रेश उपाध्याय की शादी 5 दिसंबर 2025 को जयपुर स्थित ताज होटल आमेर (Taj Hotel Amer) में होने जा रही है। मंगलवार को वृंदावन में इंद्रेश उपाध्याय की हल्दी, संगीत और अन्य पारंपरिक रस्में धूमधाम से संपन्न हुईं। बुधवार को भव्य बारात निकासी निकाली गई, जहां इंद्रेश उपाध्याय दूल्हा रूप में सभी का ध्यान आकर्षित कर रहे थे। घोड़ी पर उनके साथ उनकी भतीजी भी बैठी थी। बारातियों का उत्साह देखने लायक था। वे घोड़े पर सवार होकर हाथों में बांके बिहारी जी का निशान थामे पूरे जोश और श्रद्धा के साथ आगे बढ़ रहे थे।

Updated on:
4 Dec 2025, 12:17 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला