मथुरा

तेज तर्रार एसएसपी की मुहिम से मातहत काट रहे कन्नी, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

पुलिस सूत्रों का कहना है कि एसएसपी प्रभाकर चौधरी की सख्ती के चलते पुलिसकर्मी मथुरा में पोस्टिंग से कतरा रहे हैं।

2 min read
Jun 05, 2018
IPS Prabhakar Chaudhary
तेज तर्रार एसएसपी की मुहिम से मातहत काट रहे कन्नी, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

मथुरा। बिना बताए 28 पुलिस कर्मियों के गायब होने से हड़कम्प मच गया है। गायब इन पुलिस कर्मियों के वापस बुलाने के लिए एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने इन सभी को नोटिस भेजा है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कहा कि नोटिस मिलने के बाद भी अगर ये पुलिस कर्मी वापस नहीं आते हैं तो इन पर कार्रवाई की जाएगी।

ये है मामला

मथुरा में इन दिनों 28 पुलिस कर्मियों के गायब होने से हड़कम्प मचा हुआ है। बिना विभाग को सूचना दिये गायब रहने पर अब मथुरा एसएसपी प्रभाकर चौधरी सख्त हो गए हैं। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने इन गायब पुलिस कर्मियों को वापस बुलाने के लिए नोटिस भेजा है। नोटिस मिलने के बाद अगर यह पुलिस कर्मी वापस नहीं आते तो इन पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि यह रूटीन प्रोसीजर है।

एसएसपी प्रभाकर चौधरी के सख्त रूख का असर

पुलिस सूत्रों की मानें तो यह सभी पुलिस कर्मी एसएसपी प्रभाकर चौधरी के सख्त रूख के कारण गायब हुए हैं। क्योंकि इस समय एसएसपी प्रभाकर चौधरी अपनी ईमानदार छवि के कारण यहां काफी लोकप्रिय बने हुए हैं। यही छवि वह मथुरा पुलिस की भी चाहते हैं लेकिन एसएसपी की इस छवि को कुछ पुलिस कर्मी पचा नहीं पा रहे हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि एसएसपी की सख्ती के चलते पुलिसकर्मी मथुरा में पोस्टिंग से कतरा रहे हैं।

इससे पहले इलाहाबाद से भी गायब हुए थे पुलिस कर्मी

बता दें कि मथुरा से पहले ऐसा ही मामला इलाहाबाद में भी सामने आ चुका है, वहां भी कई पुलिसकर्मी बिना सूचना के लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे थे जिनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई। अब मथुरा एसएसपपी प्रभाकर चौधरी भी ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कह रहे हैं।

Published on:
05 Jun 2018 04:25 pm