मथुरा

कुशीनगर हादसा: 3100 दीपदान कर बच्चों को दी श्रद्धांजलि

कुशीनगर हादसे में मृत बच्चों की आत्म शांति के लिए धर्मनगरी में दीप दान किया गया।
2 min read
• •
Updated: 27 Apr 2018, 12:32 PM IST
Kushinagar Accident

मथुरा। गुरुवार सुबह कुशीनगर में डिवाइन पब्लिक स्कूल की ओवरलोड वैन ड्राइवर की लापरवाही से गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन (55075) से जा टकराई। इसके चलते दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में मृत बच्चों की आत्म शांति के लिए धर्मनगरी में दीप दान किया गया।

इस तरह की घटनाओं की न हो पुनरावृत्ति
मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय ड्राइवर की लापरवाही से 13 मासूम बच्चों की मौत हो गई। ड्राइवर सहित आधा दर्जन से अधिक बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ड्राइवर ईयरफोन लगाकर मोबाइल पर बात कर रहा था इसके चलते उसे ट्रेन की आवाज नहीं सुनाई दी और हादसा हो गया। कुशीनगर में ट्रेन तथा स्कूल वैन की टक्कर में 13 बच्चों की मौत से हर कोई दुखी है। जनपद वासियों ने गहरा दुख प्रकट किया है। गोवर्धन में मृत बच्चों की आत्मा की शांति के लिए 3100 दीपक जलाकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर सेे कामना की, इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो।

3100 दीपदान किए

कृष्ण्ण कुंड और राधा कुंड पर दीपदान करने आए रूप किशोर अग्रवाल ने कहा कि कुशीनगर में जो दर्दनाक हादसा हुआ है उसके बाद पूरा देश व्यथित है। आज हमने कृष्ण कुंड और राधा कुंड पर 3100 दीपदान किए हैं और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। हम यह चाहते हैं कि जो स्कूल संचालक हैं वह नियमों को ताक पर रखकर स्कूल न चलाएं। रुपयों के लालच में मासूमों की जान जोखिम में न डालें। हम इस दीपदान के जरिए उन स्कूल वालों को एक संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने देश में छोटी-छोटी बच्चियों के साथ रेप जैसी घृणित घटनाओं पर अंकुश लगाने की भी अपील की।

Published on:
Also Read
View All
अखिलेश यादव को केशव मौर्य का खुला ऑफर: बोले- मथुरा में कृष्ण मंदिर निर्माण के लिए साथ आएं, मिलकर करेंगे काम

मथुरा बस अग्निकांड: नींद टूटी तो चारों तरफ थी आग और भागो-भागो का शोर, बस से कूदकर 40 यात्रियों ने बचाई जान

Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल