11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO बेटी को बचाने पहुंची महिला के पुलिसकर्मियों ने फाड़े कपड़े, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

अलीगढ़ में शराब के ठेके का विरोध कर रही बेटी को पुलिस से बचाने पहुंची थी महिला, बीच सड़क पर फाड़े कपड़े। वीडियो वायरल।

2 min read
Google source verification
Aligarh News

अलीगढ़। शराब का ठेका बंद कराने गई महिलाओं से हद दर्जे की बदसलूकी की गई। विरोध कर रही महिलाओं के साथ मारपीट की गई। हद तब हो गई जब विरोध कर रही बेटी को पुलिस से बचाने पहुंची एक बुजुर्ग महिला को निर्वस्त्र कर दिया। पुलिस की यह शर्मनाक हरकत कैमरे में कैद हो गई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक हाजी जमीर उल्लाह खान ने महिलाओं के साथ बद्सलूकी करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बेटी को बचाने पहुंची थी महिला

दरअसल पिछले कई महीनों से थाना सिविल लाइन स्थित दोदपुर में देसी शराब के ठेके को हटाने के लिए महिलाएं विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। आबकारी विभाग के संरक्षण में यह दुकान कुछ दिन तो बंद रही लेकिन फिर खुल गई। इसी बात का विरोध करने के लिए महिलाएं एक बार फिर सड़क पर उतर आई्ं। इसी दौरान मौके पर आबकारी विभाग की पुलिस आ गई और महिलाओं को गिरा गिरा कर पीटा। हद तब हो गई जब आबकारी विभाग की पुलिस ने अपनी बेटी को बचाने पहुंची बुजुर्ग महिला अंगूरी देवी के कपड़े तक फाड़ दिए।

सड़क पर गिरा-गिरा कर पीटा

पीड़ित अंगूरी देवी ने बताया कि उनकी बेटी वहां सब्जी लेने गई थी और शराब की दुकान खुली देखने पर विरोध जताया तो मौके पर पहुंची आबकारी विभाग की पुलिस ने मारपीट की। अंगूरी की बेटी सुनीता को चोट आई वहीं मां अंगूरी देवी जब बेटी को बचाने के लिए पहुंचीं तो पुलिस ने सरेआम सड़क पर उनके कपड़े फाड़ दिए। अंगूरी देवी ने बताया कि शराब के ठेके का विरोध करने पर आबकारी पुलिस ने महिलाओं से अभद्रता की और धक्के मार कर गली में बंद कर दिया। अंगूरी देवी ने बताया कि उनके पति और बेटे की मौत शराब पीने से हुई थी और घर के करीब देसी शराब के ठेके को हटाने के लिए लगातार प्रयत्नशील हैं, लेकिन आबकारी विभाग के संरक्षण में चल रहा यह सरकारी देसी शराब का ठेका विरोध करने के बाद भी खुल जाता है। अंगूरी देवी ने कहा कि हम थाने में जब रिपोर्ट लिखाने गए तो पुलिस ने रिपोर्ट लिखने से मना कर दिया।


पूर्व विधायक ने की पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

वहीं इस घटना पर पूर्व विधायक जमीर उल्ला खां ने कहा कि महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और अगर कार्रवाई नहीं होगी तो सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे। हाजी जमीर उल्ला ने कहा कि पुलिस विभाग व आबकारी विभाग ने महिलाओं के साथ गलत किया। उन्होंने कहा कि सरकार दलित महिलाओं के मान सम्मान की बात करती है लेकिन दूसरी तरफ महिलाओं का सड़क पर अपमान हो रहा है। पूर्व विधायक हाजी जमीर उल्ला खान ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिेए, थाना सिविल लाइन पुलिस को मुकदमा दर्ज करना चाहिए। गरीबों को इंसाफ नहीं मिला तो सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे। पूर्व विधायक ने बताया कि इसी इलाके में पिछले चार महीने के अंदर 11 लोग शराब पी कर मर चुके हैं, लेकिन आबकारी विभाग कोई सुध नहीं ले रहा है। यहां स्थानीय महिलाएं अपने बच्चों व पतियों को बचाने की गुहार लगा रही हैं कि बाजार से देसी शराब का ठेका हटना चाहिए। लेकिन न तो अधिकारी व न ही गूंगी बहरी सरकार लोगों को और शराबी बना रहे हैं।